फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 06 January 2021: कन्या और मीन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, कुंभ वाले निवेश से बचें

Wed, 06 Jan 2021 10:49 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल- 06 जनवरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
आज बुधवार, 06 जनवरी 2021 का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह की आष्टमी तिथि पर अतिगंदा नाम का योग बना हुआ है।

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021



 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2021
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
ग्रहों की चाल बताती है कि बेवजह की चिंता आपको परेशान करेगी, जिससे आप अपनी सेहत बिगाड़ सकते हैं, इसलिए इससे बचने की कोशिश करें। खुद पर और अपने लोगों पर क्रोध करने से बचें क्योंकि क्रोध सबसे बड़ा शत्रु है। काम में आज आप माहिर रहेंगे और अपनी मजबूती का परिचय देंगे। भाग्य प्रबल होने से कार्य में सफलता भी मिलेगी और पारिवारिक जीवन भी खुशहाल दिखाई देगा। निजी जीवन भी प्रेम से भरा रहेगा और जीवन साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जाने की योजना बनेगी। मेष राशिफल 2021 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2021
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज की ग्रह स्थिति पर नजर डाली जाए, तो आप अपने खर्चों से थोड़ा सावधान रहें,वह आपकी पहुंच से बाहर निकल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन आप खाने पीने में बिल्कुल परवाह नहीं करेंगे, जिसका दुष्प्रभाव झेलना पड़ सकता है। भाग्य आपके साथ रहेगा, जिससे नौकरी पेशा लोगों को सफलता मिलेगी और बिजनेस करने वाले लोग सुदूर क्षेत्रों से बिजनेस का लाभ उठाएंगे। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पिताजी कि सेहत खराब हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान बेहद अनुकूल रहेगा, लेकिन शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव दिखेगा। वृषभ राशिफल 2021


 

4 of 13
rashifal 2021
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
ग्रहों की स्थितियों पर नजर डालें, तो आज का दिन आपको खुशी देने वाला साबित होगा। नए बिजनेस को लेकर आप काफी रोमांचित होंगे और बिजनेस में लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। हालांकि आज खर्चे भी तीव्रता से होंगे, फिर भी इनकम में भी कोई कमी नहीं आएगी। आज पूजा पाठ में मन लगेगा। निजी जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवन साथी रोमांटिक अंदाज में भी नजर आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग शादी की बात अपने प्रियतम से कर सकते हैं। मिथुन राशिफल 2021
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2021
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
ग्रहों की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि वह आज आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। आज आप ट्रेवलिंग करेंगे, दोस्तों से और अपने भाई बहनों से अच्छे संबंधों का आनंद उठाएंगे। उनके साथ गपशप करेंगे, इनकम अच्छी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा मानी जाएगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा कि जीवन साथी बिजनेस के लिए आपसे कह सकता है। साथ ही आपके साथ शॉपिंग पर जाने की जिद्द भी पकड़ सकता है। प्रेम जीवन में तनाव दिखाई देगा। कर्क राशिफल 2021
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2021
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जुबान पर मानो सरस्वती रहेगी, इसलिए सोच समझ कर बोलें। अच्छा भोजन करें और अच्छी बातें करें। आज किसी की मदद करने की इच्छा दिल में जागे गी। घर का माहौल थोड़ा परेशान करेगा। प्रेम जीवन में खुशी रहेगी और रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। अपने प्रिय से कोई निजी बात शेयर करेंगे। शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी के बर्ताव से थोड़ी निराशा हो सकती है। काम की जगह पर किसी से उलझने से बचें। सिंह राशिफल 2021
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2021
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप दिल से बड़े खुश होंगे और अपने मजाकिया अंदाज से औरों को भी खुश करने की कोशिश करेंगे। परिवार का माहौल भी सकारात्मक रहेगा और जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको फायदा मिलेगा। आज चोट लग सकती है, इसलिए गाड़ी सावधानी से चलाएं। भाग्य अच्छा होगा, जिससे कुछ रुके हुए काम बन जाएंगे। प्रेम जीवन में अपनापन बढ़ेगा, जबकि शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की उपलब्धि पर खुश होने का मौका मिलेगा। कन्या राशिफल 2021

8 of 13
rashifal 2021
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज थोड़ा सोच समझकर चले क्योंकि शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर होगा। मानसिक तनाव भी थोड़ा परेशानी दे सकता है और आज आपको पैरों में चोट लगने की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी का गुस्सा आपको हजम नहीं होगा। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा। परिवार के बुजुर्ग आपको आशीर्वाद देंगे। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के सिलसिले में ट्रैवलिंग करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। तुला राशिफल 2021

9 of 13
rashifal 2021
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और इच्छाओं की पूर्ति होगी। इनकम में भी तेजी रहेगी और स्वास्थ्य मजबूत होगा, लेकिन आपसे कुछ लोगों को शिकायत होगी कि आप उनसे कुछ छुपा रहे हैं। परिवार में लोगों का आना जाना हो सकता है क्योंकि घर में कोई अच्छा कार्यक्रम हो सकता है। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज आउटिंग पर जा सकते हैं। वृश्चिक राशिफल 2021 

10 of 13
rashifal 2021
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
ग्रहों की स्थिति इशारा कर रही है कि आज आपका ध्यान परिवार और काम दोनों पर बराबर होगा क्योंकि आप तालमेल बिठाना पसंद करेंगे। मन में कुछ नया खरीदने की इच्छा होगी, इसलिए घर के लिए कोई जरूरी सामान या अपने लिए कोई बढ़िया ड्रेस खरीद सकते हैं। हल्के खर्चे रहेंगे। मन में कुछ धार्मिक विचार भी होंगे। पूजा-पाठ के लिए मंदिर जाने का मौका मिलेगा। गृहस्थ जीवन खुशी से भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर आप काफी भारी पड़ेंगे। प्रेम जीवन में भी खुशियों से भरा समय रहेगा। धनु राशिफल 2021

11 of 13
rashifal 2021
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
ग्रहों की स्थिति बताती है कि आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग होगी या उनके माध्यम से किसी बिजनेस डील को करने का फायदा मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, खर्चे थोड़े ज्यादा होंगे हो सकता है। परिवार के लोगों को शॉपिंग कराने लेकर जाएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान खींचेंगे और उनमें आपको सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और रिश्ते में सामंजस्य प्रबल होगा। आज कुछ नया प्लान करेंगे, जो आपके जीवनसाथी को बहुत पसंद आएगा।
 मकर राशिफल 2021

12 of 13
rashifal 2021
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
मानसिक तनाव तो आपका छूमंतर हो जाएगा, लेकिन आज धन के निवेश के लिए सही समय नहीं है, नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। पैसों से जुड़े मामलों में बेहद ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी बात को लेकर परिवार के लोगों में असहमति रहेगी। आज आप काफी कॉन्फिडेंस के साथ हर चुनौती का सामना करेंगे, जिससे बिजनेस में अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए खाने पीने पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में रोमांस भरपूर रहेगा। कुंभ राशिफल 2021
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2021
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप बिजनेस से अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आपकी बुद्धि आपका पूरा साथ देगी, इसलिए नौकरीपेशा लोग भी आज अपने काम में अधिकार और मजबूती के साथ काम करेंगे। आपके बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। खर्चों में कमी आएगी और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज पारिवारिक संपत्ति से कुछ लाभ होने के योग बन सकते हैं। दोस्तों के साथ भी समय बिताएंगे। उनके साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन सुख देगा। मीन राशिफल 2021
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें