फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में न्याय और कर्मफलदाता शनि बदलेंगे अपनी चाल, जानें मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर कैसा होगा असर

Wed, 30 Sep 2026 10:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

न्याय और कर्मफलदाता शनि 9 अक्तूबर 2026 को मीन राशि में वक्री अवस्था में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं इससे मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव। 
 
विज्ञापन
1 of 4
shani gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में शनि ग्रह का ज्योतीषीय गणनाओं में विशेष महत्व होता है। शनि सबसे मंद चाल चलने वाले ग्रह होते हैं, यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या को काफी अशुभ माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय और कर्मफलदाता शनि इस समय गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में हैं। इसके साथ ही शनि इस समय रेवती नक्षत्र के पहले चरण में हैं जो 9 अक्तूबर को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में वक्री अवस्था में गोचर करने वाले हैं। शनि इस अवस्था में 11 दिसंबर तक रहेंगे। फिर 08 फरवरी2027 को फिर से रेवत्री नक्षत्र में के पहले चरण में मार्गी अवस्था में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाने से मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों के लिए आपकी राशि से 12वें भाव में रहने वाले हैं।  जिससे धन खर्चों में इजाफा, निवेश संबंधी योजनाओं में कुछ पुरानी परेशानियों में इजाफा होगा। इस दौरान आपके कार्यों में रुकावटें पैदा होंगी जिससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बेहतर संतुलन बनाकर चलना होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव
शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों के ऊपर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। आय में वृद्धि और लोगों से मेल-मिलाप का सिलसिला जारी रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव
शनि का नक्षत्र परिवर्तन आपके दशम भाव में होगा। कुंडली का दशम भाव आपके कर्मक्षेत्र, उच्च अधिकारी, मान-सम्मान, पिता और प्रतिष्ठा के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान आपके व्यापार में अच्छी डील हो सकती है। 

अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल

बुध वक्री 2026: अक्तूबर में इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, व्यापार, कामकाज और सेहत को लेकर रहें सावधान

शारदीय नवरात्रि में इन 3 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, तरक्की से लेकर विदेश यात्रा तक के बनेंगे योग

ग्रह-गोचर 2026: अक्तूबर में बदलेगी कई ग्रहों की चाल, ये 4 राशियां होंगी मालामाल और इनकी बदलेगी किस्मत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें