फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि गोचर: साल 2027 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, पूरी हो सकती है धन समेत कई इच्छाएं

Tue, 29 Sep 2026 03:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शनि की चाल बहुत ही धीमी होती है, जिससे इनका शुभ या अशुभ प्रभाव काफी समय तक रहेगा। साल 2027 में शनि बुध के स्वामित्व वाले नक्षत्र रेवत्री में गोचर करेंगे, जिससे कुछ राशि वालों के लिए साल 2027 शुभ साबित हो सकता है। 

 
विज्ञापन
1 of 7
shani gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में शनि को कर्मफलदाता और न्याय का कारक ग्रह माना जाता है। शनि हर व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं, जो एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। इसी क्रम में शनि 9 अक्तूबर को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, फिर इसके बाद नए साल में ही नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 8 फरवरी 2027 को शनि रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो 3 जून 2027 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इस तरह से शनि रेवत्री नक्षत्र में 115 दिन तक रहेंगे। आइए जानते हैं साल 2027 में शनि के रेवत्री नक्षत्र में गोचर करने से किन राशि वालों को लाभ होगा। 
विज्ञापन

2 of 7
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि वालों की आय में इजाफा होगा। आय के नए-नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थितियां मजबूत रहेंगी। लंबे समय से अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। करियर में आने वाले में कोई बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती है। व्यापार में लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे। इसके अलावा कोर्ट-कचरहरी के मामलो में आपकी जीत होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध के नक्षत्र में शनि का गोचर करने से मिथुन राशि वालों को काफी लाभ होगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लाभ के अच्छे और सुनहरे मौके मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपको नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा जिससे शांति की प्राप्ति होगी। 
 

4 of 7
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
शनि का रेवत्री नक्षत्र में गोचर कन्या राशि वालों के लिए शुभ और सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे। घर-परिवार में घर के सदस्यों की तरफ से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। पारिवारिक मामलों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको कार्यो में सफलता रऔर शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। इसके अलावा आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। कार्यो में आपको मनचाही सफलता मिलेगी। लाभ के सुनहरे मिलेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए आय के नए-नए साधन मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगा और कुछ नया करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए रेवत्री नक्षत्र में गोचर आपके के जीवन में आने वाले समय में नए-नए तरह के कई मौके मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।  शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। कोर्ट-कचहरी में आपको जीत के अवसर मिलेंगे। सुख-सुविधओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं। 

अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल

नक्षत्र परिवर्तन 2026: केतु के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों को करना होगा मुश्किलों का सामना


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें