फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 अक्तूबर को खत्म होगा शनि-राहु से बना खतरनाक योग, इन राशियों को तब तक रहना होगा बचके

Sat, 07 Oct 2023 02:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shani rahu yuti
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि और राहु ग्रह का विशेष महत्व माना गया है। शनिदेव को जहां न्याय और कर्मफलदाता माना गया है वहीं राहु को एक छाया ग्रह। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनि और राहु दोनों ही ग्रह बहुत ही मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनि जहां करीब ढाई वर्षों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं तो वहीं राहु 18 महीने का समय लेते हैं। इस तरह जब शनि या राहु का राशि परिवर्तन और फिर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो हर एक राशि के जातकों के जीवन पर इसका असर जरूर पड़ता है। शनिदेव इस समय अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान है और बीते 15 मार्च से शनि शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। शनिदेव 17 अक्तूबर 2023 तक इस राशि में विराजमान रहेंगे। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं इस तरह से शनि और राहु का संयोग पिछले कई महीनों से बना हुआ है। ऐसे में कुछ दिनों तक कुछ राशि के जातकों को इस संयोग से बचकर रहना होगा। 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
शनि और राहु के शतभिषा नक्षत्र में रहने के कारण कर्क राशि के जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कर्क राशि के जातकों पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है। शतभिषा नक्षत्र में शनि-राहु का संयोग होने से इस राशि के जातकों को 17 अक्तूबर तक बहुत ही संभलकर रहना होगा। धन हानि होने की संभावना है। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए उन्हे अपने कार्यस्थल पर फूंक-फूंककर कदम रखना होगा।
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
शनि-राहु का शतभिषा नक्षत्र में रहना कन्या राशि के जातकों के लिए ज्यादा शुभ नहीं रहने वाला हो रहा है। इस राशि के जातकों के सेहत और धन संबंधी समस्याओं का सामना कुछ और दिनों तक करना पड़ सकता है। आपकी भागदौड़ ज्यादा रहेगी जिस कारण से आपके खाते में धन की बचत नहीं हो पाएगी। मान-सम्मान में कमी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं और इस राशि के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि की साढ़ेसाती के साथ शनि का राहु के नक्षत्र में रहना आने वाले कुछ दिनों में और भी मुश्किलें बढ़ा सकता है। ऐसे में 17 अक्तूबर तक इस राशि के जातकों को विशेष सावधान रहने की जरूरत होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें