तुला राशि
माह के आरंभ से ही आय के स्रोत बढ़ेंगे, सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। घूमने फिरने तथा विलासितापूर्ण वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 26 और 27 तारीख को रहें जरा बचके।