फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि की बदलेगी चाल, गुरु के नक्षत्र में शनिदेव इन राशि वालों को नौकरी और व्यापार में दिलाएंगे अपार सफलता

Mon, 05 Aug 2024 06:05 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Shani Nakshtra Parivartan - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनिदेव को न्याय का देवता और व्यक्तियों को कर्म के आधार पर फल देने वाला ग्रह माना गया है। सभी ग्रहों में शनिदेव सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं जिस कारण से जिन जातकों की कुंडली में शनि जिस भाव में बठते हैं या फिर द्दष्टि डालते है उनके फल में धीमापन आ जाता है। शनि ग्रह ही एक मात्र ऐसे ग्रह हैं जो जातकों पर  साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव रखते हैं। शनिदेव ढाई वर्षों में राशि परिवर्तन करते हैं। इसके अलावा शनिदेव राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। आपको बता दें शनि 6 अप्रैल 2024 से गुरु के प्रभाव वाले नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में हैं। शनि अब इसी माह में पूर्वाभाद्रपद के चरण में बदलाव करने वाले हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव 18 अगस्त को रात 10 बजकर 3 मिनटपर पूर्वाभाद्रपद के पहले चरण में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करने पर किन-किन राशियों को इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। शनि का पूर्वाभाद्रपद के पहले चरण में प्रवेश करना किसी वरदान से कम नहीं है। यह परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। आपके जीवन में अब खुशियां आएंगी। महत्वपूर्ण मामलों में आपको सफलताएं हासिल होंगी। नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। आपके मान-सम्मान और सुख-साधनों में वृद्धि देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि में शनि उच्च के होते हैं। ऐसे में शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण में जाना तुला राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। करियर में पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त होंगी और नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी के साथ-साथ अतिरिक्त धन की भी प्राप्ति होगी। आय में इजाफा देखने को मिलेगा। आपकी सभी तरह की इच्छाएं जल्द ही पूरी होंगी। परिवार और दोस्तों का भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा। जो लोग वाहन और नया घर का सपना देख रहे हैं उनकी इच्छाएं पूरी होंगी। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण में जाना कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा संकेत है। कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहे है ऐसे में शनिदेव इस राशि के जातकों पर अपने विशेष कृपा बरसाएंगे। जिस राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा होता है शनिदेव उनको ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं। शनि का गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों के ऊपर गुरु की विशेष कृपा मिलेगी। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। जो काम लंबे समय से रूका हुआ था वह अब पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। संतान का सुख मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें