फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 2024: साल 2024 इन तीन राशि वालों के लिए रहेगा बेहतर और लाभकारी, जीवन में मिलेगी तरक्की

Tue, 26 Dec 2023 05:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
yearly horoscope 2024
Rashifal 2024: साल 2024 के शुरू होने में अब कुछ महीने ही बचे हैं। जैसे-जैसे साल 2023 बीत रहा है और नया साल नजदीक आ रहा है वैसे ही हर व्यक्ति के मन में यह इच्छा पैदा हो रही है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। आने वाले नए साल में आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, नई नौकरी के पाने और वर्तमान नौकरी में प्रमोशन, वेतन वृद्धि के कैसे योग बनेंगे। व्यापार में कितनी तरक्की और मुनाफा देखने को मिलेगा। सेहत और रिश्तों के मामले में आने वाला साल क्या लेकर आ रहा है ऐसी बहुत सी चीजों को जानने की उत्सुकता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक साल 2024 में ग्रह-नक्षत्रों की चाल का अध्ययन करके सभी राशि के जातकों के लिए आने वाला साल कैसा रहेगा इसके बारे में भविष्यवाणी की जाती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आने वाला साल 2024 तीन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी है वे राशियां।
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि
साल 2024 मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला साबित होगा। नया साल मेष राशि के लोगों के करियर और कारोबार में बेहताशा वृद्धि कराएगा। पूरा साल सुख-सुविधाओं में बीतेगा और धन की कमी आने वाले साल में नहीं रहेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। साल 2024 में गुरु और शनि दो प्रमुख ग्रहों का साथ आपको मिलेगा। आपकी आय में इजाफा होगा और जो योजनाएं इस साल पूरी नहीं पायी हैं वह आने वाले साल में जरूर पूरी होगी। साल 2024 प्रतियोगी छात्रों के लिए बेहतर रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
राशि
कन्या राशि 
आने वाला नया साल 2024 कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार और लाभप्रद होगा। इस राशि के जातकों को पूरे साल भौतिक सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहेगी। पूरे साल आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए साल 2024 बहुत उन्नतिकारी सिद्ध होगा। कारोबार के लिहाज से कन्या राशि के जातकों को अच्छा मुनाफा हासिल होने के संकेत हैं। वैवाहिक स्थिति अच्छी रहेगी और साथी संग प्रेम बना रहेगा। साल धार्मिक यात्राएं से भरी हुई होगी। कन्या राशि के जातक साल 2024 में काफी धन का संचय करने में कामयाब होंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
राशि
तुला राशि 
तुला राशि के लोगों के लिए साल 2024 बहुत ही लाभदायक वर्ष साबित होगा। जो लोग मकान या जमीन के बारे में सोच रहे हैं और इस साल उनका यह सपना नहीं पूरा हो सका है आने वाले साल में जरूर पूरा होगा। नए साल में कई बार शुभ समाचारों की प्राप्ति होती रहेगी। जो लोग बेरोजगार उन्हें अगले साल नौकरी हासिल हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए नया साल तरक्की पाने के साथ ही शुरू हो जाएगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा हासिल होगा और बड़े लोगों से अच्छा मेल-मिलाप होगा। सेहत अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें