Shani Dev: जल्द ही नया साल 2024 शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव पूरे साल सभी राशियों के जातकों पर रहता है। आपको बता दें कि शनि साल 2024 में बिना राशि परिवर्तन करें कुंभ राशि में ही पूरे साल विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना गया है और व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी शनि की साढ़ेसाती जरूर लगती है। जिन जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैय्या लगी हुई होती है उन्हें कई तरह की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शनि किसी भी राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं क्योंकि ये बहुत ही मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। साल 2024 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा जिस कारण से शनि पूरे साल कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी राशियां होती हैं जिनके ऊपर शनिदेव हमेशा ही मेहरबान रहते हैं। शनिदेव इन राशि वालों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं और अगर इनके ऊपर अगर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो तो भी इन पर ज्यादा प्रभाव नहीं रहता है। आइए जानते हैं शनिदेव किन-किन राशियों पर मेहरबान रहते हैं।