फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Rashiyan: 25 जुलाई को पुष्य नक्षत्र और सिद्धि योग का शुभ संयोग, इन राशि वालों को होगा धन लाभ

Thu, 24 Jul 2025 04:20 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushya Nakshatra Siddhi Yoga Sanyog in Sawan: 25 जुलाई 2025 का दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है यानी इस दिन सावन शुक्ल पक्ष की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
1 of 4
Sawan 2025 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Pushya Nakshatra Siddhi Yoga Sanyog in Sawan: 25 जुलाई 2025 का दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है यानी इस दिन सावन शुक्ल पक्ष की शुरुआत होगी। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र बन रहा है, जो बेहद शुभ है। इसके अलावा वज्र योग का निर्माण भी हो रहा है, जो सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहने वाला है। फिर सिद्ध योग की शुरुआत होगी, जो पूरे दिन बना रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक पुष्य नक्षत्र बेहद शुभ होता है। यदि किसी काम की शुरुआत, खरीदारी, यात्रा व निवेश इसमें किया जाए, तो सफल होने की संभावनाएं अधिक होती हैं। ऐसे में सावन शुक्ल प्रतिपदा पर इसका होना कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। आपको धन की प्राप्ति या कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Ekadashi Vrat: एकादशी व्रत करने से पहले जान लें नियम, भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 10 काम
विज्ञापन

2 of 4
यह संयोग आपके लिए शुभ हो सकता है। परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
यह संयोग आपके लिए शुभ हो सकता है। परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहेगा। इस दौरान जो लोग पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में उलझे हैं, उन्हें राहत मिलेगी। व्यापार में भी माता-पिता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि वालों को व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग है। पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग है। पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा। आपकी जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। निवेश के लिए समय शुभ रहने वाला है। धन-दौलत और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। 
Surya Gochar 2025: अगस्त में सूर्य करेंगे तीन बार राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा फल
विज्ञापन

4 of 4
व्यवसाय में किसी बड़ी डील का लाभ, या पुराना फंसा हुआ पैसा निलने के योग है। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
व्यवसाय में किसी बड़ी डील का लाभ, या पुराना फंसा हुआ पैसा निलने के योग है। इस दौरान कला, मीडिया और मार्केटिंग में काम कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। रचनात्मक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को विशेष लाभ होगा। व्यापार में आपके लिए आर्थिक स्थिरता आएगी। पारिवारिक जीवन पहले से बेहतर रहेगा।

Sawan 2025: राशि अनुसार रोज करें सही मंत्र का जाप, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

Shivling Puja Niyam: घर में रखना चाहते हैं शिवलिंग, तो पहले जान लें ये जरूरी नियम


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें