Shukra Gochar 2025: शुक्र के मिथुन राशि में गोचर करने से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। आपको बता दें कि गुरु पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान हैं और 26 जुलाई को शुक्र के मिथुन राशि में पहुंचने से गुरु-शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा।
Shukra Gochar 2025: 26 जुलाई को कला, सौंदर्य, सुख-सुविधा, भौतिक सुख, धन और भोग विलास के कारक ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ की यात्रा को समाप्त करते हुए बुधदेव की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। शुक्र के मिथुन राशि में गोचर करने से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। आपको बता दें कि गुरु पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान हैं और 26 जुलाई को शुक्र के मिथुन राशि में पहुंचने से गुरु-शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। मिथुन राशि में यह राजयोग का संयोग 24 साल बाद बनने जा रहा है इससे पहले यह गजलक्ष्मी राजयोग वर्ष 2001 में बना हुआ था। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव।
विज्ञापन
2 of 13
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं और 26 जुलाई को शुक्र गोचर करने से यह आपके तीसरे भाव में होंगे। इससे आपको आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा। सरकारी योजना में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र छठे और पहले भाव के स्वामी होते हैं। मिथुन राशि में गोचर करने से शुक्र आपके दूसरे भाव यानी धन के भाव में गोचर हुए हैं। दूसरा भाव धन और परिवार का होता है जिसमें शुक्र का गोचर आमतौर पर अच्छा माना जाता है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
4 of 13
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव पंचम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और जब इनका गोचर मिथुन राशि में होगा तो यह आपके पहले भाव में होगा जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और अधूरे काम पूरे होंगे।
विज्ञापन
5 of 13
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं और अब यह आपके बारहवें भाव में गोचर होगा। इससे आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और दशम भाव के स्वामी होते हैं और 26 जुलाई को मिथुन राशि में गोचर करने से यह आपके एकादश भाव में होंगे जिससे आपकी आय में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शुक्रदेव दूसरे और नवम भाव के स्वामी होते हैं और अब मिथुन राशि में गोचर करने से यह आपके दशम भाव में विराजमान होंगे जिससे आपको कई तरह के शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। अच्छी सफलता मिलेगी।
8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्न और आठवें भाव के स्वामी होते हैं और इनका गोचर आपके नवम भाव में होंगे। आठवें भाव के स्वामी का नवम भाव में जाना अच्छा नहीं माना जाता है। आने वाला समय आपके लिए अच्छा साबित होगा।
9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। अब जब शुक्र का मिथुन राशि में गोचर होगा तो यह आपके आठवें भाव में होगा। जिससे जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र देव छठे और ग्याहरवें भाव के स्वामी हैं। 26 जुलाई को शुक्र का गोचर आपके सप्तम भाव में होगा जिससे आपको अपनी जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा और व्यापार में पार्टनरशिप का अच्छा लाभ मिलेगा।
11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र देव पंचम और दशम भाव के स्वामी होते हैं और शुक्र के गोचर करने से यह आपके पंचम भाव में होगा जिसे आपको परीक्षा में अच्छे अंकों की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।
मीन राशि
शुक्र ग्रह आपकी कुंडली के तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। 26 जुलाई को शुक्र का मिथुन राशि में गोचर करने से आपकी सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग बन रहे हैं।