Grah Gochar December 2023: ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से दिसंबर माह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। इस माह में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।
विज्ञापन
1 of 7
दिसंबर में ग्रहों का राशि परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
Planet Transit December 2023: साल का आखिरी महीना दिसंबर जल्द ही शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक माह ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होता है जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार दिसंबर का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला साबित हो सकता है। दिसंबर महीने में सबसे पहले बुध ग्रह वक्री होंगे फिर इसके बाद सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इसके अलावा गुरु अपनी स्वराशि यानी मेष राशि में रहते हुए मार्गी होने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन-सा ग्रह किस राशि में कब प्रवेश करेगा और इसका किन राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 7
mercury transit
दिसंबर में ग्रहों का गोचर
बुध की वक्री चाल
दिसंबर में सबसे पहले बुद्धि और ज्ञान के देवता बुध ग्रह वक्री होंगे। बुध ग्रह धनु राशि में विराजमान होते हुए 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर वक्री हो जाएंगे। बुध 28 दिसंबर तक वक्री अवस्था में रहेंगे। बुध ग्रह के वक्री होने से तुला, मकर और कुंभ इन तीन राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
Surya Gochar
- फोटो : अमर उजाला
सूर्य ग्रोचर 2023
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यदेव हर एक माह में अपनी राशि बदलते हैं। ऐसे में 16 दिसंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। सूर्य देव 16 दिसंबर को धनु राशि में आ जाएंगे जहां पर ये 15 जनवरी 2024 तक रहेंगे। 15 जनवरी के बाद मकर राशि की यात्रा में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के धनु राशि में गोचर से मेष, धनु और मीन राशि के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।
4 of 7
venus transit 2023
- फोटो : अमर उजाला
शुक्र गोचर 2023
25 दिसंबर 2023 को धन, सुख, वैभव और ऐशोआराम के कारक ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र ग्रह 25 दिसंबर 2023 को सुबह 06 बजकर 33 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर करने से कर्क, सिंह, मकर और कुंभ राशि के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
mars transit 2023
मंगल गोचर 2023
ग्रहों के राजकुमार और सेनापति मंगल 27 दिसंबर 2023 को रात 11 बजकर 40 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। मंगल के धनु राशि में गोचर करने पर मेष, कर्क, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए अच्छी सफलता हासिल करने के योग हैं।
बुध गोचर 2023
बुध ग्रह 28 दिसंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 07 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। फिर इसके बाद 02 जनवरी को मार्गी होंगे और 07 जनवरी को फिर से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के दिसंबर माह में वृश्चिक राशि में प्रवेश करने पर वृषभ और धनु राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
बृहस्पति मार्गी 2023
साल 2023 के अंत में देवताओं के गुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि मेष राशि में सीधी चाल से चलने लगेंगे। गुरु के मार्गी होने पर मेष, वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के लोगों को अचानक धन लाभ और सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधआओं की प्राप्ति होगी।
दिसंबर में इन राशि वालों मिलेगा लाभ
दिसंहर में कई ग्रहों को राशि परिवर्तन से पूरे महीने वृषभ, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। इस दौरान आपके सभी तरह के काम सफल होंगे। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होगी। जमीन-जायदाद और संपत्ति की खरीदारी के मामले में दिसंबर का महीना काफी अच्छा रहने वाला होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा।