फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक राशिफल अगस्त 2019: यह महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसे होगा फायदा किसे नुकसान

विज्ञापन
1 of 13
मासिक राशिफल
अगस्त महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन होने से सभी 12 राशियों पर इसका गहरा असर पड़ेगा।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
महीने की शुरुआती दिनों में लगातार मेहनत करते रहने से भाग्य के बीच में आने वाली बाधाओं में भी कमी आएगी। अपनी बौद्धिक योग्यता से आप विदेश स्थानों से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के नजरिए से यह महीना आत्मविश्वास, उत्साह व उर्जा को बनाये रखने से उत्तम रहेगा। इस समयावधि में आपके धन में सकारात्मक बदलाव आ सकते है। इस अवधि में लिये गये निर्णयों में भी अधिक बुद्धिमानी का साथ आपके व्ययों को व्यर्थ होने से रोकेगा। धन संचय में अस्थिरता रहेगी। परिवार की समस्याओं को सुलझाने में आप व्यस्त रहेंगे। संतान के स्वभाव में जिद्ध का भाव आने से, संतान सुख में कमी हो सकती है। स्वास्थ्य  के प्रति अपनी खुद की जागरूकता को बनाये रखें।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
अगस्त महीने के शुरुआती समय में नौकरी में बदलाव करने का विचार बना सकते है। लाभों में बढोत्तरी के लिए आप अपने आय स्त्रोतों को विदेशों तक फैलाने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति सही न हों, सहनशीलता का भाव स्वयं में बनाये रखने से बात लम्बे समय के लिये नहीं खीचेंगी। दांपत्य जीवन से जुड़े बडे़ निर्णय कुछ समय के लिये स्थगित करना उचित रहेगा। इस अवधि में स्वास्थ्य आपके अनुकुल रहेगा। मनोरंजन करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मासमध्य स्वभाव में चिड़चिड़ापन ला सकता है।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)

4 of 13
मिथुन
मिथुन
कई क्षेत्रों से सहयोग प्राप्त होने के फलस्वरुप आय का विस्तार होगा। बुद्धिमानी व चतुरता से आप प्रतियोगियों की योजनाओं को निष्फल करने में सफल रहेगें। शीघ्र लाभ कमाने का प्रयास कर सकते है। मास मध्य में आत्मविश्वास में बनी कमी को दूर करने से रुके हुए कार्यो को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। इस समय में गुप्त शत्रुओं के कारण धन हानि हो सकती है। व्यवसायिक छोटी यात्राएं स्थगित हो सकती है। उच्चाधिकारी अपने सहयोग में कमी कर सकते है।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
अगस्त महीने में कर्क राशि के लिए आर्थिक स्थिति के मध्यम स्तर के रहने के योग बन रहे है। इस अवधि में अगर आप मेहनत, संघर्ष व निरन्तर प्रयास करने की प्रवृति नहीं छोड़ेगे तो आर्थिक स्थिति को इससे बेहतर स्थिति में ले जाने में कामयाब रहेंगे। बड़ी योजनाओं पर निर्णय लेने के लिये समय अनुकुल नहीं है। इस समय में लिये गये निर्णयों में विलम्ब व दुविधा की स्थिति हो सकती है। मास के मध्य समय में विदेश स्थानों से प्राप्त आय आपके संचय का रूर लेगी। महीने के अंत में आपके लाभों का सीधा संबन्ध आपके पराक्रम से रहेगा। इस अवधि में किये गये यात्राओं के लाभ आपको प्राप्त होंगे। 

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
इस महीने आप को साझेदारी क्षेत्रों से कुछ बाधाएं आने के बाद अनुकुल सफलता प्राप्त होगी। निर्णयों में जल्दबाजी होने के कारण धन हानि के साथ साथ आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। सहयोगी आपकी कार्य का श्रेय़ प्राप्त करने का प्रयास कर सकते है। अगस्त महीने के बीच में आपको अपनी मेहनत का फल कुछ देर से प्राप्त होना आरम्भ होगा। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की सराहना होने के योग बन रहे हैं। इस समय में निर्णयों में अधिक समझ बूझ से काम लेना उचित रहेगा। महीने के अंत में उच्च मनोबल के द्वारा आपके कार्य पूरे होगें। इससे पहले पूरी हो चुकी योजनाओं के लाभ आपको इस अवधि में प्राप्त हो सकते हैं। आपका ज्ञान व अनुभव भी इस अवधि की उन्नति में सहयोगी सिद्ध हो सकता है।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
इस महीने आप के क्षेत्र में आने वाली बाधाएं आपके मनोबल में कमी कर सकती है। किन्तु आप में जोश, उत्साह का भाव अधिक होने के कारण आप टीम नेतृत्व कार्यो में कुशल रहेंगे। परन्तु इस अवधि में आपका शत्रुओं से सावधान रहना उचित रहेगा। विषम परिस्थितियां में भी आप सफलता का मार्ग खोज लेंगे। महीने के अंत में आप नौकरी में बदलाव का निर्णय ले सकते हैं। इसके अलावा आपके अधिकारियों का सहयोग आपके साथ बना हुआ है। इस समय में आपके लाभों में अनियमितता की स्थिति आ सकती है। सहयोगियों के भरोसे काम छोड़ना सही नहीं रहेगा।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)

8 of 13
राशि
तुला
अगस्त महीने में अपने आत्मविश्वास को बनाये रखने से आप अपने कार्यो को अधिक कुशलता से कर पाएंगे। किन्तु अधिक पराक्रम से काम लेना आपको धन हानि करा सकता है। व्यावसायिक यात्राओं से लाभ बाधित होकर प्राप्त हो। इसके अलावा नितियों में अधिक कठोरता का भाव हो सकता है। इसमें लोच लाना उचित रहेगा। इस समय में अधिनस्थ आपको धोखा दे सकते है। ऎसे में चोरी कि घटनाओं से सावधान रहना उचित रहेगा। इस अवधि में आप विशेष रुप से निति निर्माण का कार्य करते समय दूरदर्शिता से काम लें। माहंत तक  स्थिति आपके पक्ष में आ जायेगी। इसलिये मेहनत करते रहें। समय अनुकुल आने पर लाभ स्वत: मिलने आरम्भ हो जाएंगे। 

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)

9 of 13
राशि
वृश्चिक
अगस्त में कैरियर के क्षेत्र में शुभ कार्य बनने पर हर्ष की प्राप्ति होगी। नौकरी में परिवर्तन करने से बचें। संघर्ष, मेहनत करते रहने से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। भूमि कार्यो में लाभ प्राप्त होगा। सहयोगियों पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए हानि का कारण बन सकता है। व्यावसायिक मुकद्दमों से दूर रहें। अगस्त के अन्त में आय में कमी हो सकती है। आपको परिवार में सज्जनों के संम्पर्क में आने के अवसर प्राप्त होंगे। कोई अप्रिय सूचना आपको मानसिक अस्थिरता दे सकती  है। मास आरम्भ में आपके आत्मविश्वास में कमी आयेगी। व्यय बढ़ेंगे। अपनी बुद्धिमता से परिवार की सुख-शान्ति को बनाये रखें। सन्तान की सफलता से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। महीने के अन्त में संतान प्राप्ति सम्बंधित मनोकामना पूरी हो सकती है।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)

10 of 13
राशि
धनु
इस मास बौद्धिक योग्यता का सहयोग प्राप्त होने से आपके रूके हुए कार्य बनने की संभावनाएं बन रही है। फिर भी संचित धन ऋण पर देने के लिये समय अभी अनुकुल नहीं है। नौकरी में बदलाव के विचार इस समय में मन में आते रहेंगे। व्यावसायिक कार्यो में अपनी एकाग्रता बढाएं। स्वभाव में साहस के फलस्वरुप आप अपने प्रतियोगियों पर अपना प्रभाव बनाये रखने में सफल रहेंगे। महीने का मध्य भाग आपके लाभों के अनुकुल रहेगा। इसके अन्त में ऋण संबन्धी कार्य किये जा सकते है। साझेदारों के प्रति आप में अविश्वास भाव की स्थिति बनी रहेगी। विदेश स्थानों से आय वृद्धि हो सकती है।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)

11 of 13
राशि
मकर    
अगस्त में विदेश स्थानों से आय के योग बनने के कारण आपके संचय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुडे़ भूमि- भवन के विषय भी लाभ देकर जा सकते है। दैनिक कार्यो में अधिक उलझने से बचें। योजनाओं के कार्य बाधित न हो इसके लिये स्वयं में संघर्ष को बढाना लाभकारी रहेगा। इस समय में अधिकारी आपके साथ होंगे किन्तु सहयोगी आपकी परेशानियों का कारण बनेंगे। अनुभव व योग्यता के प्रयोग से पूर्ण आय प्राप्ति के योग बने हुए है। मासअन्त में कुछ समय के लिये निराशावादी हो सकते है। जिससे आय प्रभावित हो सकती है।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)

12 of 13
राशि
कुंभ    
शुरू के समय में अनचाहे क्षेत्रों से लाभ प्राप्त हो सकते है। कार्यो को पूरी लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करें। पदोन्नति में बाधाएं आयेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग लेकर चलने से कार्यो में भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जाएगा। मास मध्य में बेवजह जोश दिखाने से बचें। वाणी की कटुता बनते कामों को बिगाड़ सकती है। शब्दों का सावधानी के साथ प्रयोग करे। वर्ष अन्त में कार्यो को अनमने ढंग से करने का प्रयास कर सकते है। इस समय में उच्चाधिकारियों की भूमिका संशय युक्त हो सकती है। 

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन    
इस मास आप नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते है। प्रयास करते रहने से कार्य पूर्ण होंगे। परन्तु संघर्ष अधिक करना पड सकता है। रुके हुए कार्यो को कुशलता से पूरा कर पाएंगे। प्रशासनिक कार्य में आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। अपनी टीम के लक्ष्यों को पूरा करने में आप अहम भूमिका निभा सकते है। उच्चाधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की सराहना होगी। मासअन्त में आप पदोन्नति की बात कर सकते है। इस समय में आप पर झूठे आरोप लग सकते है। मासअन्त में आप के विरोधी शान्त रहेंगे। जोखिम वाला काम न करें। सफलता की प्राप्ति से आपका आत्मविश्वास वापस आयेगा। कारोबार में आपको आशा से अधिक प्रगति प्राप्त होगी।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें