मेष
महीने की शुरुआती दिनों में लगातार मेहनत करते रहने से भाग्य के बीच में आने वाली बाधाओं में भी कमी आएगी। अपनी बौद्धिक योग्यता से आप विदेश स्थानों से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के नजरिए से यह महीना आत्मविश्वास, उत्साह व उर्जा को बनाये रखने से उत्तम रहेगा। इस समयावधि में आपके धन में सकारात्मक बदलाव आ सकते है। इस अवधि में लिये गये निर्णयों में भी अधिक बुद्धिमानी का साथ आपके व्ययों को व्यर्थ होने से रोकेगा। धन संचय में अस्थिरता रहेगी। परिवार की समस्याओं को सुलझाने में आप व्यस्त रहेंगे। संतान के स्वभाव में जिद्ध का भाव आने से, संतान सुख में कमी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति अपनी खुद की जागरूकता को बनाये रखें।
हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)