मेष राशि-
माह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से भी अति उत्तम रहेगा। कोई भी बड़ी से बड़ा व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 9,10 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
2 of 12
राशि
वृषभ राशि-
माह का आरंभ कुछ चुनौतियां पेश करेगा विशेषकर के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंताभी परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो थोड़ा और इंतजार करें। माह के तीसरे सप्ताह से गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन विषम परिस्थितियों से मुक्ति देगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 30, 31 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि-
माह पर्यंत उतार-चढ़ाव के बावजूद सफलताओं का सिलसिला जारी रहेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय और अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानी से करें दुर्घटना से बचें। 14,15 तारीख को रहें जरा बचके।
4 of 12
राशि
कर्क राशि-
अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के विवादित मामले भी आपके पक्ष में आने के संकेत। 11, 12 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
5 of 12
राशि
सिंह राशि-
माह का आरंभ कुछ मानसिक तनाव देगा किंतु, तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन सफलताओं में वृद्धि करेगा। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। आर्थिकपक्ष मजबूत होगा, काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। गुप्त शत्रुओं से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा पुनः आर्थिक हानि की संभावना है। 09,10 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
6 of 12
राशि
कन्या राशि-
माह का आरंभिक ग्रह-गोचर काफी संघर्ष और उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है किंतु अपनी जिद एवं आवेश को नियंत्रण में रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। मान सम्मान की वृद्धि होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करें।18,19 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
7 of 12
राशि
तुला राशि-
संपूर्ण माह बेहतरीन सफलता देगा विशेषकर के आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए कार्य व्यापार का आरंभ करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर शुभ रहेंगे। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी संबंध मजबूत होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर अधिक आवेदन करना चाह रहे हों तो अवश्य अच्छा है। कष्ट कर यात्रा का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों एवं संबंधियों से अशुभ समाचार प्राप्ति के योग। 23, 24 तारीख को रहें जरा बचके।
8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि-
संपूर्ण माह बेहतरीन सफलता दिलाएगा। अपनी ऊर्जाशक्ति एवं साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। कोई भी योजना जब तक पूर्ण ना हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद न पैदा होने दें। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। घूमने फिरने तथा विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च होगा। 3, 4 तारीख को रहें जरा बचके।
9 of 12
राशि
धनु राशि-
माह का आरंभ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, किंतु तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन लाभ के नए अवसर देगा। आय के साधन बढ़ेंगे, लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित मामले भी हल होंगे। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध प्राप्ति के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 28, 29 तारीख को रहें जरा बचके।
10 of 12
राशि
मकर राशि-
अत्यधिक उतार-चढ़ाव के बावजूद माह कार्य व्यापार में सफलता देगा। आरंभ में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा किंतु अतिशीघ्र इसका निपटारा हो जाएगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। 21, 22 तारीख को रहें जरा बचके।
11 of 12
राशि
कुंभ राशि-
माह काफी मिलाजुला रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले स्वतः हल करने होंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आया परिवर्तन परेशानियों में कुछ कमी लाएगा। विवाह संबंधित मामलों में थोड़ा और विलंब हो सकता है। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। 5, 6 तारीख को रहें जरा बचके।
मीन राशि-
संपूर्ण माह कहीं न कहीं मानसिक परेशानियां देगा। सोची समझी रणनीति भी विफल होती नजर आएंगी किंतु ऐसा होगा नहीं अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्ते में तनाव न आने दें। इस अवधि के मध्य आपका शांत रहना ही श्रेयष्कर रहेगा। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। 25, 26 तारीख को रहें जरा बचके।