फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 30 सितंबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 30 Sep 2021 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा और आप अपने जीवन साथी की बातों को ध्यान पूर्वक सुनेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज का दिन थोड़ा कमजोर महसूस होगा।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) दांपत्य जीवन में भी तनाव बढ़ेगा और जीवन साथी आपकी बातों को समझने में सक्षम नहीं होगा जिससे रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। शादी शुदा हैं तो संतान से भी लाभ होगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो अपने प्रिय संग साथ बिताने का पूरा मौका मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे और दांपत्य जीवन में भी जीवनसाथी से रिश्ते सामान्य रहेंगे और आप जीवन की सच्चाई से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर रहेगा। नौकरी वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन शादीशुदा जातकों के जीवन में आज का दिन खुशी से भरा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है। लिहाजा ऐसी कोई बात ना करें जो आपके प्रिय को बुरी लगे। दांपत्य जीवन में भी स्थिति आज थोड़ी उतार-चढ़ाव से भरी रह सकती है इसलिए अपने जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें और उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुनें।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवन साथी का प्रेम मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपनी बातों को एक दूसरे के सामने रखने में सफलता मिलेगी।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है। किसी भी कीमत पर माहौल ना बिगड़ने दें। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो दिनमान बढ़िया रहेगा और आपको प्रेम की अनुभूति होगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्यार के मामले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय आपको कोई भेंट दे सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिनमान अच्छा रहेगा और जीवन साथी आपको खुशी देगा। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे। आपको एक बात का ध्यान रखना होगा, वो ये कि आपकी सेहत बिगड़ सकती है और कमजोरी महसूस हो सकती है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) दांपत्य जीवन में समय सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा सा कमजोर हो सकता है। अपने स्वभाव में आ रहे परिवर्तन पर ध्यान दें और ज्यादा गुस्सा करने की आदत से बचें।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अपनी बातों को सामने रखने का है। आपके मन में कोई बात चल रही है तो अपने प्रिय को जरूर बताएं। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आज खुशनुमा समय मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्यार के मामले में दिल मांग कमजोर रहेगा इसलिए अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचें। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपका जीवनसाथी आपको पूरा सहयोग देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें