ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 01 अक्टूबर की रात्रि 8 बजकर 35 मिनट पर सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि कन्या में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 19 अक्टूबर की मध्य रात्रि 01 बजकर 16 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद तुला राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का युवाओं, बैंकिंग सेक्टर्स तथा थोक व्यापार पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। कन्या राशि के लिए तो इनका परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है किंतु अन्य सभी राशियों के लिए इनका गोचर फल कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिला-जुला फल प्रदान करेगा। स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। इस अवधि के मध्य बैंकिंग कर्ज लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर और अनुकूल रहेगा षड्यंत्र से बचें।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में आशा तीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। इस अवधि के मध्य ट्रेडिंग के व्यापार में अत्यधिक सफल रहेंगे। सरकारी विभागों में प्रात्यक्षिक पड़े कार्यों का निपटारा होगा।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा रहेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा तो होगा ही नए वाहन अथवा मकान का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों अथवा नया व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अति अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा किसी अन्य देश की नागरिकता का प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर उत्तम है।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से द्वितीय धान भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन से कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
अपनी स्वयं की ही राशि में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई भी चुनाव लड़ने का प्रयास कर रहे हों तो बेहतर अवसर रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। सरकारी सर्विस के लिए प्रयास कर सकते हैं।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। तीर्थयात्रा का भी संयोग बना रहा है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज देने से बचें। झगडे-विवाद भी दूर रहें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं। सामाजिक कार्यों में अधिक व्यस्तता के कारण अपने लिए समय निकाल पाना कठिन रहेगा।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही नए लोगों से मिल-जोल बढ़ेगा जिसका परिणाम सुखद रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यों का निपटारा होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास करना चाह रहे हों तो यह अवसर बेहतरीन रहेगा।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय कर सकते हैं।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध हर तरह से लाभ दर लाभ देते जाएंगे। कोई भी बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर हाथ से जाने न दें। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव दोतरफा रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार तथा चर्मरोग से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी कहीं न कहीं षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। लोग आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं जाने देंगे। रणनीतियों तथा योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें जब तक कि उसे पूर्ण न कर लें। तमाम विषमताओं के बावजूद सामाजिक सम्मान अथवा पुरस्कार की घोषणा हो सकती है।
मीन राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। विवाह कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते मधुर बनेंगे। साझा व्यापार करने से बचें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हों तो अवसर उत्तम है। वाहन का क्रय कर सकते हैं योग अच्छा है।