mercury transit 2023: बुध ग्रह शुभ और फल देने वाले अच्छे ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे घर में होते हैं उन्हे जीवन में सफलता, बुद्धि, विवेक और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है।
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध तुला राशि की यात्रा समाप्त करके 06 नवंबर की शाम 04 बजकर 25 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 27 नवंबर की सुबह 05 बजकर 53 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद धनु राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन प्रभाव बैंकिंग सेक्टर्स, विद्यार्थियों और युवाओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनका वृश्चिक का गोचरकाल कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। यह भी पढ़ें-
मेष राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध के अशुभ प्रभावस्वरूप आपको चर्म रोग और पेट संबंधी विकार से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और घर आएं। न्यायिक मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह से अप्रत्याशित रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेंगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। अत्यधिक खर्च की और यात्रा के कारण आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। यात्रा सावधानी पूर्वक करें, विवादों से दूर रहें। सामान चोरी होने से बचाए। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने के योग बन रहे हैं।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, विशेष करके स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी के मामलों से भी अप्रिय समाचार मिल सकते हैं सावधान रहें। हर कार्य और निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। नए अनुबंधों भी पर हस्ताक्षर नियम और शर्तों को जांच पड़ताल करके ही करें। ननिहाल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे और सहयोग के भी योग हैं।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। सोची-समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगति आएगी। प्रेम-विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा किन्तु सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो अथवा चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अति अनुकूल रहेगा। इस अवधि के मध्य आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन क्रय के योग हैं।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का सौम्य प्रभाव आपके स्वभाव में उदारता लाएगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक ट्रस्टों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। न्यायिक मामलों में बहुत सावधानी बरतें।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से हल कर लेंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपके विरोधी भी आलोचनाओं का स्वर उठाने लगेंगे। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। किसी बड़े सामाजिक सम्मान और पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। इस अवधि में आप जो चाहें जैसा चाहे कार्य आरंभ करें निर्णय लें सफलता दर सफलता हासिल करते जाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई-नई जिम्मेवारियों का बखूबी निर्वहन करने में सफल रहेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति तथा सम्मान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कई बार आप स्वयं की गलती से ही षड्यंत्र का शिकार हो जाएंगे इसलिए भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
आपकी राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। दूर देश की यात्राएं भी कर सकते हैं, जिसके कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के मध्य विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर भी अधिक खर्च होगा। वीजा आदि का आवेदन करना चाहें तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध आपके लिए हर तरह से लाभ के नए अवसर प्रदान करेंगे। प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो यह समय सर्वथा अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में अधिक समय निकाल पायेंगे। प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। ग्रह गोचर हर तरह से लाभदायक ही रहेगा।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्य व्यापार में तो उन्नति देगा ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत करेगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के नए अवसर आएंगे। किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। योजनाओं को गोपनीय रखें और विवादित मामलों से दूर ही रहें।
मीन राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभ के नए अवसर प्रदान करेगा। धार्मिक यात्राओं का सिलसिला चलता रहेगा। सामाजिक संस्थाओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी भी तरह के बैंकिंग से संबंधित कार्य संपन्न करने हो तो समय बेहतर है। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।