Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह इस बात का खूब ख्याल रखना होगा कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। इस सप्ताह आप आपको जल्दबाजी से बचना होगा और अपने सभी काम को बेहद सावधानी और समझदारी के साथ करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। आप चाहे नौकरीपेशा व्यक्ति हों या फिर कारोबारी, आपको इस सप्ताह किसी भी प्रकार के शार्टकट या फिर नियम-कानून को तोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।
सप्ताह के मध्य में अचानक से भूमि-भवन से जुड़ा विवाद हो सकते हैं। जिन्हें निबटाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह चोट-चपेट लगने की आशंका है, ऐसे में वाहन सावधानी के साथ चलाएं। साथ ही साथ यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा तो वहीं परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ राहत भरा रह सकता है।
इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में आई तेजी का लाभ मिलेगा तो वहीं नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए धन लाभ दिलाने वाला रहने वाला है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींग बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। तीज-त्योहार के दौरान जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाएं तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।