फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2024: बुधदेव करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को व्यापार और नौकरी में मिलेगा लाभ

Sat, 08 Jun 2024 11:25 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Budh Gochar 2024: बुध का मिथुन राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
महान सौम्य ग्रह बुध 14 जून की रात्रि 11 बजकर 05 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां ये 29 जून की दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कर्क राशि में चले जाएंगे। मिथुन राशि पर इनका गोचर काल अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से तीसरे पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव ऊर्जाशक्ति की वृद्धि तो करेगा ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी। नए मेहमान के आगमन से परिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय और बेहतरीन रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। परिवार में छोटे सदस्यों से मेल-जोल बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से द्वितीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेंगे ही आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग संबंधी समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विवादित मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। शेयर बाजार अथवा ट्रेडिंग के क्षेत्र से भी बेहतरीन लाभ के योग बन रहे हैं।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
अपनी ही राशि में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सर्वथा लाभदायक ही रहेगा। मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी ही सामाजिक जिम्मेवारियां भी बढेंगी। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो भी बिल्कुल बेहतरीन समय है। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सामाजिक कद इतना बढ़ जाएगा कि, जहां नहीं जाएंगे वहीं पर लोग आपकी जयकार करेंगे। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। इस अवधि में आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। ऐसा भी संभव है कि उतना लाभ न मिले किंतु हताश न हो यह अल्पकालिक रहेगा। यात्राओं की अधिकता रहेगी। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से अच्छा ही रहेगा किसी बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो अथवा नया व्यापार आरंभ करना हो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए भी आवेदन करना हो तो भी समय अनुकूल ही रहेगा। परिवार के बड़े भाइयों से सहयोग के योग बन रहे हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्य व्यापार में हर तरह से सफलता दर सफलता हासिल करते रहेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति में भी किस्मत आजमाना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। जमीन जायदाद का भी क्रय करना चाह रहे हों तो भी समय अनुकूल रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर भी अधिक व्यय होगा।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सौम्य बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा सम्मान की वृद्धि होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय उत्तम रहेगा। शीर्ष नेतृत्व से सहयोग मिलेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता यद्यपि स्वास्थ्य उत्तम रहेगा फिर भी उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। दवाओं के रिएक्शन से सावधान रहें। विवादित मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। आपके अपने ही लोग षड्यंत्र शिकार बना सकते हैं। किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय नियम और शर्तों को गंभीरतापूर्वक जांच लें।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से अच्छा ही रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। इस अवधि में साझा व्यापार करने के बारे में सोच रहे हो तो उस दृष्टि से भी परिणाम लाभप्रद ही रहेगा। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो अथवा नौकरी में स्थान परिवर्तन की दृष्टि से प्रयास कर रहे हो तो भी समय उत्तम रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि उतार-चढ़ाव और आकस्मिकता रहेगी। अत्यधिक भागदौड़ और यात्राओं के कारण थकान का अनुभव करेंगे। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। इस अवधि के मध्य बैंक के अधिक कर्ज के लेन-देन से भी परहेज करना समझदारी रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए वरदान की तरह है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा नौकरी में परिवर्तन करना हो तो उस दृष्टि से भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के संसाधनों में भी वृद्धि होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। परिवार एक माहौल खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी प्रतियोगिता में बैठना चाह रहे हों तो भी समय बेहतरीन रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें