फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: 11 मार्च से 01 अप्रैल तक कुंभ राशि में बुध, जानिए सभी राशियों पर प्रभाव

Sat, 06 Mar 2021 10:23 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Mercury transit 2021: राशि परिवर्तन का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
बुद्धि और वाणी के स्वामी ग्रह युवराज बुध 11 मार्च को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 1 अप्रैल की मध्य रात्रि 12 बजकर 40 मिनट तक विद्यमान रहेंगे, उसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सर्वाधिक असर विद्यार्थियों तथा व्यापारियों पर तो पड़ता ही है युवावर्ग पर भी सीधा प्रभाव पड़ता है। बुध का अशुभ प्रभाव हो तो ये इन सबको अधिक परेशान करेंगे किंतु, शुभ प्रभाव में ये इन लोगों को अत्यधिक सहयोग भी करेंगे। इन्हें मिथुन एवं कन्या राशि का अधिपति बनाया गया है। ये मीन राशि में नीचराशिगत तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से लाभभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। कुछ मामलों में सुखद और कुछ मामलों में तनावपूर्ण प्रभाव देते हुए बुध साहस और पराक्रम की वृद्धि तो करेंगे किंतु कोर्ट कचहरी के मामलों में कहीं न कहीं तनाव रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा हानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। गुप्त शत्रुओं से बचते रहें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। अपने ऊपर आलस्य को आलस्य हावी न होने दें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से कर्मभाव में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम दिलाएंगे। व्यापारियों के लिए तो इनका प्रभाव किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी प्रभाव अनुकूल ही रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी प्रभाव अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। लिए गए निर्णयों की सराहना होगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं क्योंकि, ये आपके राशि स्वामी भी हैं और त्रिकोण में गोचर कर रहे हैं अतः धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल रहेंगे। नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा । विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से अष्टम भाव में गोचर करते हुए बुध स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव डालेंगे किंतु, अपने अदम्य साहस एवं पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। निर्णय लेने में विलंब न करें। दवाओं के रिएक्शन, पेट संबंधी विकार तथा चर्मरोग से बचना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर सुलझा लेना बेहतर रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी मतभेद न पैदा होने दें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का भी निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए गोचर और अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव रहेगा। गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे और कोर्ट कचहरी के मामले भी कहीं न कहीं चिंता पैदा करेंगे सावधान रहें ।आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने के षड्यंत्र में लगे रहेंगे ।विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग मिलेगा ।विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा ।विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए पढ़ाई में थोड़ा और प्रयास करने होंगे।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए बुध आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए जो भी कार्य करना चाह रहे हों उसमें विलंब न करें। नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए सफल होने का बेहतरीन अवसर। अपनी तैयारियों में जी-जान से लग जाएं। रोमांस के मामलों में भी समय अनुकूल रहेगा। प्रेम विवाह भी करना चाहें तो अवसर अच्छा है। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से चतुर्थभाव में गोचर करते हुए बुध सामान्य प्रभाव कारक ही रहेंगे। व्यापारियों के लिए इनका प्रभाव अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा, संबंधों में विश्वसनीयता रखें, बिगड़ने न दें । माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध मानसिक रूप से काफी उथल-पुथल मचाएंगे यद्यपि अपनी ऊर्जाशक्ति एवं साहस के बलपर कठिन परिस्थितियों को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे फिर भी मानसिक तनाव रहेगा इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें । भाइयों में भी मतभेद न पैदा होने दें। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। तीर्थाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से धनभाव में गोचर करते हुए बुध अप्रत्याशित रूप से आर्थिक उन्नति लाएंगे। नए कार्य व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है किंतु, कोई भी योजना जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें । झगड़े विवाद तथा कोर्ट-कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
इस राशि में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। भाग्योन्नति के नए अवसर आएंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी किंतु, ध्यान रहे गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे और नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। महिला वर्ग के लिए इनका प्रभाव और अनुकूल रहेगा उनका वर्चस्व बढ़ेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के सुअवसर से मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से बारहवें भाव में गोचर करते हुए बुध कई तरह के उतार-चढ़ाव लाएंगे कहीं न कहीं आपकी कठिन परीक्षा भी लेंगे। अत्यधिक व्यय, भाग दौड़ एवं आर्थिक तंगी का सामना भी करवा सकते हैं इसलिए हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। व्यर्थ व्यय से बचें। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।शादी-विवाह संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। दांपत्य जीवन में भी कटुता न आने दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों में थोड़ा और विलंब हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें