फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 06 March 2021: शनिवार को ग्रह-नक्षत्र देंगे इन चार राशियों का साथ, धनलाभ के बनेंगे प्रबल योग

Sat, 06 Mar 2021 07:43 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण प्रसंता पूर्ण रहेगा और आप विलासिता पूर्ण माहौल का लुत्फ उठाएंगे, जिससे आप अपने आपको एक सुखी इंसान महसूस करेंगे। आज बड़ी मात्रा में आपके हाथ धन लग सकता है, जिससे आप संतुष्टि महसूस करेंगे और अपने भविष्य के लिए संतुष्ट रहेंगे। आप संतान के भविष्य के लिए आज कुछ निवेश भी कर सकते हैं। पिताजी की सेहत को लेकर आज आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। आज शाम को आप अपनी संतान के लिए कुछ उपहार लेकर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज सायंकाल से लेकर रात तक का समय आप किसी सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। शत्रु आज प्रबल होंगे। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए थोड़ा परेशानी जनक हो सकता है, इसलिए आपको अनियमित खानपान से बचना होगा और आलस्य को त्याग करना होगा, जिससे आप एक स्वस्थ मनुष्य का जीवन जी सकें। आज आपकी मधुर वाणी के कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। व्यवसाय के लिए दिन उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव होगा।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
यदि आप मकान दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं, तो उसमें निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं, जिस सफलतापूर्वक पूरा होने में अभी एक साल लग सकता है, जिसमें आप आर्थिक लाभ की उम्मीद भी कर सकते हैं। संतान के विवाह संबंधित प्रस्ताव आज आप अपने घर के बुजुर्गों के सामने पेश करेंगे। विद्यार्थी यदि किसी एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप के कार्यालय व व्यवसाय का वातावरण आपके अनुकूल होगा, जिसके आपको भरपूर लाभ उठाने होंगे। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास करेंगे। भाई बहनों से संबंध मधुर होंगे। ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप कुछ ऐसा खर्चा करेंगे,जो ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, जिसमें आपका धन भी अधिक व्यय होगा। आज किसी भी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो यह कानूनी वाद विवाद बन सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। निजी संबंध परिपूर्ण और सहयोग पूर्ण नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य में कोई समस्या चल रही थी, तो वह आज ठीक होगी, जिससे आप विभिन्न कार्यों को करने के लिए सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे और उन में सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी आज आपको कोई तोहफा या सरप्राइस दे सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अहम मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
यदि आपके परिवार में बहुत लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था, तो आज किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान होगा, जिसमें आप की रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। यदि आज आपको कोई फैसला लेना है, तो उससे पहले परिस्थितियों का आकलन कर लें और फिर दिल और दिमाग दोनों की सुनकर ही फैसला लें, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। अपने कार्यकाल में अपने साथी कर्मचारियों के सहयोग से आप एक परियोजना को पूरा करने में आज सफल रहेंगे। संतान को धार्मिक कार्यों में जुटे देख आज मन में प्रसन्नता रहेगी।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ जरूरी सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपको त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा, लेकिन व्यक्तिगत संबंधों के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर यही होगा कि हर भूमिका को अलग-अलग रखें, उन्हें आपस में मिलाएं नहीं, अन्यथा आप संशयग्रस्त हो जाएंगे। सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। 

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद भी आप जो कार्य करेंगे वह पूरे साहस से करेंगे और उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपको कार्यक्षेत्र, परिवार में कुछ कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ेगा, ऐसी परिस्थिति में आप विजेता बनकर निकलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति के लिए दिन अच्छा है।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको अपनी सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है, तभी आपकी गाड़ी पटरी पर ठीक-ठाक चलेगी। आपको दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ज्यादा ऊर्जा बर्बाद नहीं करनी है क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश करते रहेंगे। सामाजिक व धार्मिक कार्य में आपका महत्व बढ़ेगा। परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह कारगर साबित होगी। आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होगी।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आप परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुजरते समय याद रखना है कि अंधेरे के बाद सवेरा जरूर होता है। आज आप सच्चाई का सामना करेंगे। परिवार में कोई परेशानी सिर उठा सकती है। आपकी संतान आज आपके परिवारिक बिजनेस में आपकी मदद कर सकती है। महिला मित्र से आज आपको लाभ मिलने के भरपूर योग है। ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जो कार्य बहुत लंबे समय से अधूरे पड़े थे, वह आज पूरे होंगे।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने मन के मुताबिक कार्य करना होगा और हर मामले में अतिवादी होने से बचना होगा और जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक लेना पड़ेगा और अपने अतीत को भूल कर वर्तमान में कदम बढ़ाएं। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको भरपूर लाभ होने की संभावना दिख रही है। बाहर का खाने-पीने से परहेज रखें, नहीं तो स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवन साथी के साथ आज प्यार भरी बातें करेंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में व्यतीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपने जो उम्मीदें आज तक से संजोकर रखी थीं। आज उनको पूरा होता देख आपका मन खिल उठेगा। निजी संबंधों से संबंधित कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना है। विशेष रूप से यह जान लें कि जब आपको जरूरत पड़ेगी, तब आपको अपने परिजनों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें