फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध गोचर से इन राशि वालों को करियर-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट, अक्तूबर-नवंबर तक रहेंगे अच्छे दिन

Wed, 16 Sep 2026 11:52 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mercury Transit 2026: बुध का तुला राशि में गोचर बेहद प्रभावी रहने वाला है, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में बुध और शुक्र दोनों को शुभ ग्रह माना जाता है। ग्रहों के बीच मित्रता का खास असर जातकों पर देखने को मिल सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 4
Mercury Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
Mercury Transit 2026: 26 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बुध ग्रह तुला में प्रवेश कर रहे हैं। बुध ग्रह इस राशि में 2 दिसंबर 2026 तक रहने वाले हैं। तुला राशि में पहले से शुक्र भी विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध और शुक्र दोनों को शुभ ग्रह माना जाता है। दरअसल, बुध ग्रह को वाणी, संवाद, बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है, तो वहीं शुक्र सुख-सौभाग्य, प्रेम, कला और विलासिता के प्रतीक हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की ऊर्जाओं का यह अनोखा संयोग कुछ राशि वालों के लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान जातकों को मनचाही सफलता, कला के क्षेत्र में निखार और नए लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही व्यापार को लेकर भी सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
26 सितंबर से लक्ष्मी नारायण राजयोग, जानें 12 राशियों में किसे लाभ और किसे करना होगा इंतजार?
अंक ज्योतिष: जन्मतिथि से जानें आपका स्वामी ग्रह कौन सा है, मूलांक खोल सकता है व्यक्तित्व और किस्मत का राज
विज्ञापन

2 of 4
Mercury Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दौरान मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको संवाद से जुड़े अवसर करियर में प्राप्त होंगे। इस समय व्यक्तित्व अधिक प्रभावी रहने वाला है। परिवार में आपका सम्मान और भी कई गुना बढ़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं।
सूर्य कन्या गोचर: 17 सितंबर से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में मिलेगी मनचाही सफलता
विज्ञापन

3 of 4
Mercury Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को इस दौरान बड़ा सम्मान प्राप्त हो सकता है। कारोबार में कोई अच्छी डील मिलने के साथ नए तरह के अवसर भी सामने आ सकते हैं। सेहत के मामले में भी राहत मिलने के संकेत हैं। इस दौरान किया गया निवेश आपको अच्छा लाभ दे सकता है। दोस्तों के साथ किसी घर-मकान खरीदने की योजना पर विचार करेंगे। किसी योजना से भी लाभ का रास्ता खुल सकता है। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मकता बनी रहेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
मंगल और गुरु की महायुति से इन 3 राशि वालों का चमकेगा समय, मिलेगी सफलता और सपने होंगे पूरे
विज्ञापन

4 of 4
Mercury Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों की छवि पहले से भी ज्यादा निखरकर सामने आएगी। आपके व्यक्तित्व और काम करने के तरीके की लोग सराहना कर सकते हैं। व्यापार का विस्तार पहले से अधिक होगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। इस समय किसी बड़ी यात्रा के लिए निकल सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनकी नौकरी पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। समझदारी से की गई सौदेबाजी का लाभ मिलेगा। अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। निर्णय लेने की क्षमता आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
जून 2027 तक इन राशि वालों को शनि देंगे मनचाहा लाभ, घर और गाड़ी खरीदने से लेकर सभी सपने होंगे पूरे

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें