फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mars Transit 2024: मंगल का मीन राशि में प्रवेश, इन 5 राशि के लोगों को हो सकता है फायदा

Sun, 21 Apr 2024 12:07 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
मंगल का मीन राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति पृथ्वी पुत्र मंगल 23 अप्रैल की सुबह 08 बजकर 38 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 01 जून को दोपहर बाद 03 बजकर 37 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में चले जाएंगे। मीन राशि पर उनके गोचरकाल का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। ऐसे में यात्रा सावधानीपूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से बचें। झगड़े-विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है, बड़े कर्ज के लेन-देन से भी बचें। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव हर तरह से बेहतरीन सफलता दिलाएगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी किंतु कार्यक्षेत्र का विस्तार निरंतर होता रहेगा।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव उतार-चढ़ाव के बावजूद अच्छी सफलता देगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। जमीन जायदाद का क्रय-विक्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सरकारी विभागों में नौकरी के लिए आवेदन करना हो तो अवसर अच्छा है लाभ उठा सकते हैं, टेंडर आदि के लिए भी आवेदन करना हो तो भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अदम्य साहसी और पराक्रमी बनाएगा। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जिम्मेवारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्णतः सफल रहेंगे। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। विवादित मामलों को बाहर ही सुलझाएं। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। अग्नि, विष और दावाओं के रिएक्शन से बचें। पैतृक संपत्ति को बेचने से परहेज करें और  परिवार में अलगाववाद की स्थिति न आने दें।
 
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिलाजुला फलकारक ही रहेगा यद्यपि वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा फिर भी कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। दूसरे देशों के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव हर तरह से आपके जीवन में आने वाली कठिनाइयों का शमन करेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है फिर भी कार्यक्षेत्र का विस्तार निरंतर जारी रहेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो ऐसी स्थिति में ग्रह गोचर आपके पक्ष में होंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। इस अवधि के मध्य जो भी कार्य करेंगे उसी में सफल रहेंगे।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उसमें भी सफलता हासिल होगी। अग्निशमन विभाग में नौकरी के लिए आवेदन करना चाह रहे हों  तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के योग बना रहेगा।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करवाएगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहा है। उतार चढ़ाव के बावजूद जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। नए लोगों से मेल और बढ़ेगा। जिसका परिणाम सुखद रहेगा। 

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए वरदान की तरह है। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल कर लेंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर कठिन हालात को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम का सामना करवाएंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपी रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बेहतरीन सफलतादायक रहेगा। अत्यधिक कार्य के कारण थकान का अनुभव करेंगे फिर भी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो भी यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह की प्रतियोगिता में शामिल होना चाहें तो सफलता की संभावना सर्वाधिक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें