फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 April Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 21 Apr 2024 07:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
21 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): इस समय परिवार आपकी प्राथमिकता है किंतु ऐसे में खुद और अपने साथी को समय देना न भूलें। अपने पार्टनर  के साथ बैठकर भविष्य की योजना बनाने से रोमांटिक और कुछ नहीं हो सकता। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):साथी की तलाश है तो थोड़ा इंतज़ार करें क्योंकि सब्र का फल मीठा होता है। विवाहित हो तो आज आपको रोमांस के वो पल मिलने वाले है जिनका इंतज़ार था। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज कुछ ऐसा करें जिससे आपके सोलमेट को खास महसूस हो। आप आज जो भी करेंगे उसका प्रभाव आपके भविष्य में देखने को मिलेगा। याद रखें, एक आदर्श परिवार की शुरुआत परफेक्ट कपल है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यह समय है अपने आकर्षण से सबका दिल जीतने और नए रिश्ते बनाने का। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। रोजाना के काम से अवकाश ले कर अपने सोलमेट को प्रसन्न करने के उपाय सोचें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अगर आप सिंगल हैं तो अब आपका किसी खास का साथ पाने का ख्वाब पूरा होने वाला है। अगर आप विवाहित है, तो अपने हमसफ़र से कोई भी बात सोच समझ कर करें। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपका या आपके प्यार का अतीत आपको परेशान कर सकता है। बस ध्यान रखें कि किसी भी गलतफहमी को अपने बीच में न आने दें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज फ़िज़ूलख़र्ची आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। अपने फालतू खर्चों को कम करें और लालच या भावुक असुरक्षा से अपने रिश्ते को ख़राब न करें। इससे आपके और आपके साथी के बीच दरार आ सकती है। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप अपने जीवन से खुश और संतुष्ट हैं क्योंकि आपका प्रियतम आपका सच्चा दोस्त है जो आपसे सब कुछ शेयर करता है। पिता या शिक्षक को हुए घाटे से आपका निजी जीवन प्रभावित होगा। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज अपना और अपने प्रियजनों का खास ख्याल रखें। अगर लम्बे समय से चली आ रही परेशानी से आप नहीं निकल पा रहे हैं तो किसी खास की मदद लें। अपने रोजाना के कार्यक्रम से छुट्टी लेकर अपने शौक पूरा करें। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पति पत्नी या अपने लिव इन पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अच्छा है लेकिन इसके बेहतरीन बनाने के लिए आपको कुछ प्रयत्न करने चाहिए। समय समय पर प्यार के इजहार करना आपके रिश्ते मजबूत बना रहेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): समय के साथ लोग आपकी जीवन में आएंगे और जाएंगे लेकिन सोलमेट हमेशा आपका साथ देगा। अपने जीवनसाथी के मुश्किल समय में आप भी उनका सहारा बनें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्यार के रिश्ते में समझौता करना और दूसरे के पसंद के अनुसार अपने आपको ढ़ालना प्यार का सुबूत है। इससे आपके पार्टनर को भी ख़ुशी मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें