फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 दिसंबर को मंगल करेंगे मेष राशि में प्रवेश, सभी 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

Tue, 22 Dec 2020 12:03 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
mars transit 2020 - फोटो : अमर उजाला
मंगल ग्रह मीन राशि की यात्रा समाप्त करके 24 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में ये अगले वर्ष 22 फरवरी की सुबह तक विद्यमान रहेंगे, उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच के तथा मकर राशि में उच्च के होते हैं। इनके राशिप रिवर्तन का जनमानस पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है, इसलिए सभी 12 राशियों पर इनके प्रभाव का ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021 | मकर राशिफल 2021 | कुंभ राशिफल 2021 |  मीन राशिफल 2021

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
मेष राशि
आपके राशि स्वामी का स्वयं अपने ही घर में आना किसी वरदान से कम नहीं है। रूचक योग का पूर्ण लाभ आपको मिलने वाला है, इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में का भी निपटारा होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मेष राशिफल 2021
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से बारहवें भाव में मंगल का गोचर काफी मिलाजुला फल प्रदान करेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्रों अथवा सम्बंधियों से भी अच्छे समाचार की उम्मीद है, किंतु झगड़े विवाद से दूर रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा दिया गया धन समय पर मिलने में संदेह रहेगा। गुप्त शत्रुओं के षड्यंत्र से बचें।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  वृषभ राशिफल 2021 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से लाभभाव में गोचर कर रहे मंगल आपके जीवन में आने वाली सभी कठिनाइयों का शमन करेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग है।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  मिथुन राशिफल 2021
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर कर रहे मंगल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्य व्यापार में उन्नति तथा नौकरी में भी पदोन्नति के योग। अपनी सुविधा के अनुसार स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हो तो सफल रहेंगे। शीर्ष नेतृत्व से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करने का बेहतरीन अवसर।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल:  कर्क राशिफल 2021
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर कर रहे मंगल आपके लिए अकेले राजयोग कारक माने गए हैं। इसीलिए धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में भी दान पुण्य करेंगे। सामाजिक पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी बड़े सम्मान या पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। अपनी योजनाओं तथा ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल: सिंह राशिफल 2021
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से अष्टमभाव में गोचर कर रहे मंगल का फल काफी मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचे और कोर्ट कचहरी के मामलों से भी दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  कन्या राशिफल 2021

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहे मंगल का फल मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से ये अति उत्तम रहेगा, किन्तु किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में भी कटुता न आने दें। विवादित मामले आपस में ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। विवाह संबंधी मामलों में थोड़ा विलंब हो सकता है। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  तुला राशिफल 2021

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर कर रहे मंगल आने वाली सभी परेशानियों का शमन करेंगे। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। नौकरी में भी परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विशेष सलाह है कि ऐसे समय में किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। अत्यधिक भागदौड़ और अप्रिय समाचार से मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृश्चिक राशिफल 2021 

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे मंगल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए समय और बेहतर रहेगा। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का अनुकूल समय है। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस के लिए प्रयास कर रहे हों तो सफल रहेंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : धनु राशिफल 2021

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से चतुर्थ भाव में रूचक योग बनाए हुए मंगल आपके लिए मकान वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण कर सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े अन्य मामलों का भी निपटारा होगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मकर राशिफल 2021

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से पराक्रम भाव में मंगल का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लिए गए निर्णय किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपने अदम्य साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद गहरा सकता है इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। कार्यक्षेत्र में उन्नति तथा व्यापार के क्षेत्र में भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  कुंभ राशिफल 2021
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से धनभाव में गोचर कर रहे मंगल मिलाजुला फल देंगे। किसी ने किसी तरह से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। भाग्यवृद्धि तथा कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। झगड़े विवाद से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से कोई कार्य निपटाना हो तो अवसर  बेहतर रहेगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल :  मीन राशिफल 2021
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें