Mangal Nakshatra Gochar 2026: मंगल राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र गोचर भी करने जा रहे हैं। मंगल 18 सितंबर 2026 को शाम 5 बजकर 03 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 24 सितंबर 2026 को मंगल शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को स्थायित्व का प्रतीक माना गया है परंतु मंगल-शनि के बीच शत्रुता का संबंध भी माना जाता है। ऐसे में मंगल का शनि के नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण परिणाम लेकर आ सकता है। करीब 24 दिनों तक कुछ जातकों को नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कामकाज से लेकर स्वास्थ्य और रिश्तों तक के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए इन राशियों का नाम जानते हैं।