मंगल गुरु युति
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
गुरु ग्रह और मंगल ग्रह की यह युति वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होने की संभावना है। इस युति के शुभ प्रभाव से आपको अचानक से काफी समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत थे, उनको भी खुशखबरी मिलने की संभावना है। इस अवधि के दौरान वृषभ राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है, इतना ही नहीं समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो उसमें पहले से काफी सुधार होने की संभावना है। इन सबके कारण आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी और परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा।