Mangal Gochar 2024: ग्रह परिषद में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पृथ्वी पुत्र मंगल 26 अगस्त को दोपहर बाद 03 बजकर 25 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 20 अक्तूबर को दोपहर 02 बजकर 22 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद कर्क राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से तीसरे पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलताकारक रहेगा किंतु कहीं न कहीं परिवार के छोटे सदस्यों से मतभेद बढ़ सकता है इसलिए अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल आकस्मिक धन प्राप्ति का योग तो बनाएंगे किंतु कई बार गोपनीयता भंग होने के कारण आपको नुकसान भी उठाना पड़ेगा। मंहगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। अपने समीप कार्य करने वाले लोगों के साथ मतभेद बढ़ने न दें।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव काफी अप्रत्याशित परिणाम दायक रहेगा। उतार-चढ़ाव की अधिक रहेगा। स्वभाव में भी उग्रता आ सकती है इसलिए इनसब बातों का ध्यान रखते हुए कोई भी निर्णय लेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। विवादित मामले भी कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। कष्टकर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। फिजूलखर्ची से बचें नहीं तो आर्थिक तंगी का सामना करेंगे। यात्रा सावधानी पूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से भी बचें और यात्रा के समय सामान चोरी होने से भी बचाएं। वैवाहिक वार्ता सफल होनेमें थोड़ा और समय लगेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अप्रत्याशित सफलताओं का सिलसिला बरकरार रखेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकता है। प्रेमसंबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए कार्य के प्रति अधिक ध्यान दें। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल कार्य-व्यापार में तो उन्नति देंगे लेकिन कहीं न कहीं तनाव भी पैदा करेंगे और अस्थिरता का सामना भी करना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो या नौकरी के लिए प्रयास करना हो तो समय बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल करने के लिए और प्रयास करने होंगे।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल मिश्रित फल प्रदान करेंगे हो सकता है आपका कार्य होते होते रुक किंतु हताश न हो अंततः आप सफल रहेंगे। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। आध्यात्मिक उन्नति तो होगी ही जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए भी और प्रयास करने होंगे।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
राशि अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद गहरा सकता है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। विवादित मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। आय के संसाधनों में वृद्धि होती रहेगी। शीर्ष नेतृत्व से सहयोग मिलेगा।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कार्य व्यापार की दृष्टि से तो उत्तम रहेगा किंतु वैवाहिक वार्ता सफल होने में और समय लगेगा। अपने ही लोग कहीं न कहीं षड्यंत्रकारी सिद्ध होगें। इसलिए हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी यह समय उत्तम रहेगा। रणनीतियों एवं योजनाएं गोपनीय रखें आगे बढ़ें।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिएगए निर्णयों की सराहना भी होगी। सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें और स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी विदेशी कंपनी में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी समय बेहतर रहेगा। यात्रा देशाटन पर अधिक खर्च होगा।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल आपके लिए संतान संबंधी चिंता में वृद्धि कर सकते हैं। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। प्रेम विवाह में भी रुकावटें आएंगी। इसलिए बेहतर रहेगा कि अपने कार्य पर ही ध्यान दें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिल सकता है। भावनाओं में भहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय रहेगा।
मीन राशि-
राशि चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करवाएंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से भी बचाएं। विदेश में रह रहे मित्रों अथवा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार की प्राप्ति के योग। सरकारी विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। वाहन क्रय भी कर सकते हैं।