Chandra Grahan 2024 Lucky Zodiac Signs: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च 2024 में होली के दिन लगेगा। यह खगोलीय घटना तब होती है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस दौरान पृथ्वी का प्रतिबिंब चंद्रमा पर पड़ता है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगेगा। इस बार का यह चंद्रग्रहण आंशिक होगा। इस वजह से साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को सुबह 10:40 बजे शुरू होगा और उसी दिन दोपहर लगभग 03:01 बजे समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी रहेगा। हालांकि इस दौरान कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। फिलहाल आइए जानते हैं कि 2024 के पहले चंद्र ग्रहण पर कौन सी राशियां भाग्यशाली रहेंगी।