फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal 2024: साल 2024 प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेगा सच्चा प्यार किसको करना होगा इंतजार

Mon, 20 Nov 2023 12:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
Love Rashifal 2024: एक मनुष्य के जीवन में प्रेम का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है। प्रेम के बिना इस संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यह इंसान जीवन भर एक सच्चे प्रेमी की तलाश में रहता है। किसी को प्यार मिलता है और कोई उसकी तलाश में जीवन भर भटकता रहता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को प्रेम का कारक कहा गया है। पंचम और सप्तम भाव प्रेम और विवाह के घर है, वही एकादश भाव से कामना पूर्ति का विचार होता है। राहु-केतु, शनि और मंगल ये 4 पापी ग्रह रिश्ते को बनने नहीं देते और बन भी गया तो खत्म कर देते हैं, ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको आपके साल 2024 का प्रेम राशिफल बता कर रहे हैं जिसे पढ़कर आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत बना सके।

 
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल 2024

मेष राशि के जातकों के लिए इस पूरे वर्ष शनि का प्रभाव उनके एकादश भाव पर रहने वाला है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके पंचम भाव यानी प्रेम के भाव पर होगी। गुरु भी लग्न में विराजमान होकर पंचम पर दृष्टि दे रहे हैं। राहु का गोचर आपके शैया सुख के भाव को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में ऐसा कहा जा सकता है कि मेष राशि के जातकों को इस वर्ष अपने प्रेम संबंधो में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। शनि एक धीमा ग्रह है जो कि आपके प्रेम में बाधा पैदा कर सकता है। इस साल अगर आप किसी को प्रपोज करना चाह रहे है तो आपको काफी सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। अगर आप विवाहित है तो ऐसा हो सकता है कि आपके रिश्तें में किसी गलतफहमी का जन्म हो जाए, इसलिए अपने पार्टनर के साथ किसी नए विवाद को जन्म नहीं देंगे तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मई में महीने से गुरु की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर नहीं होगी जिसके कारण आपको कुछ प्रतिकूल परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल 2024 

वृष राशि के जातकों के लिए साल 2024 प्रेम के मामले में मिलाजुला रहने वाला है। इस साल केतु का प्रभाव आपके पंचम भाव पर होगा और राहु की भी दृष्टि पंचम पर होगी। गुरु का गोचर मई महीने तक द्वादश भाव में होगा। इस साल आपके जीवन में किसी पार्टनर की एंट्री हो सकती है लेकिन काफी सोच समझकर आपको आगे बढ़ना होगा। कहीं ऐसा न हो कि आपको प्रेम में अलगाव का सामना करना पड़ जाए। राहु की दृष्टि प्रेम से जुड़े मामलो में पूरे तरह से भ्रम को पैदा करने वाली हो सकती है। इस साल आप अपने कार्यस्थल पर काम करने वाली किसी महिला को लेकर थोड़ा भावुक हो सकते हैं। अगर आप महिला है तो आपको अपने प्रेम में बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई के बाद प्रेम के कारक ग्रह शुक्र का गोचर जीवन में थोड़ी स्थिरता देने वाला होगा। विवाहित जातकों को अपने साथी की भावनाओं को समझना होगा। अविवाहित है तो आपके विवाह की रूपरेखा साल 2024 में बनती हुई दिखाई दे रही है। प्रेम विवाह भी हो सकता है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल 2024 

मिथुन राशि के जातकों को साल 2024 में अपने सच्चे प्रेमी से मिलने का मौका मिलने वाला है। आप इस साल काफी रोमांटिक रहने वाले हैं और अपने प्रेमी की हर इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस साल गुरु की दृष्टि पंचम पर होने से सौभाग्य में वृद्धि होगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। इस साल आपको एक ऐसे प्रेमी से मिलने का मौका मिलेगा जो आपके जीवन को पूरी तरह से बदलकर रख देगा। भले ही आप कुछ समय के लिए अकेला महसूस कर सकते हैं लेकिन आपका प्रेमी आपको बहुत कीमती समझता है। इस साल आपको अपने प्रेम में पूरी तरह से पारदर्शी रहना होगा और अपने प्रेम जीवन को वैवाहिक जीवन में बदलने के लिए भी तैयार रहना होगा। इस साल सच्चा प्यार खुद आपके पास चलकर आएगा। हालांकि इस साल मंगल केतु के प्रभाव से जीवन में किसी दूसरे रिश्ते की ओर आपका मन जा सकता है लेकिन गुरु के कारण आप अपने प्रेमी को समझने में कामयाब होंगे। साल के मध्य में पत्नी के साथ विदेश यात्रा हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल 2024

कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2024 प्रेम और वैवाहिक जीवन के नजरिए से एक अच्छा वर्ष होने वाला है। साल के शुरू से ही ग्रह आपके अनुकूल रहने वाले हैं। ऐसा लग रहा है जैसे इस साल आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। साल के शुरू में ही आपका प्रेम प्रस्ताव आपके प्रेमी के द्वारा स्वीकार किया जा सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। कुछ महीनों के बाद मंगल का प्रभाव आपके रिश्ते में तनाव पैदा करने की कोशिश कर सकता है लेकिन आपका साहस और आपका विश्वास विजय प्राप्त करेगा। इस साल आपका रोमांटिक जीवन बेहद शानदार रहने वाला है। वैवाहिक जातकों के जीवन में रोमांस और प्रेम का समागम आनंददायक रहने वाला है। साल के मध्य में आपको थोड़ा सा संतुलित व्यवहार करना होगा। साल के अंत में आपके विवाह का योग भी बनता हुआ दिखाई दे रहा है। गुरु का राशि परिवर्तन आपकी सोच को और परिपक्व करने का काम करेगा और आप आने वाली जिम्मेदारी के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल 2024 

सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2024 प्रेम के मामले में थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। आपके जीवन में अप्रत्याशित चीजें हो सकती है और आप आपको इनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। आपके पंचम भाव पर कुछ पाप ग्रह के प्रभाव के कारण प्रेम संबंध में कुछ कठिनाईओं का सामना करना पड़ेगा। आपका पार्टनर कुछ चीजों पर आपसे नाराज हो सकता है जिससे मतभेद बढ़ सकते हैं। आपका रोमांटिक जीवन आने वाले समय में लोगों के लिए प्रेरणा बन सकता है लेकिन उसके लिए आपको कई संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके जातकों को अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना सीखना होगा वरना आपका रिश्ता खत्म होने की कगार पर भी आ सकता है। शुक्र और बृहस्पति के शुभ प्रभाव के कारण साल के आखिरी 3 महीनों में आपके विवाह की इच्छा पूरी हो सकती है। अपने ससुराल के लोगों से आर्थिक लेनदेन न करें और अधिक वाद विवाद से खुद को बचाइए।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल 2024 

कन्या राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंध के लिहाज से यह साल अच्छा रहने वाला है। यह साल आपके लिए काफी चीजें अपने आप में समेटे हुए है। हालांकि आपको प्रेम से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। यह साल आपको अपने उस प्रेमी से मिलवाने वाला है जिसके आप सपने देख रहे हैं, साल की शुरुआत में ऐसा दिखाई दे रहा है कि आपका किसी मित्र से कोई गुप्त प्रेम सम्बन्ध हो सकता है। फरवरी से लेकर अप्रैल तक शनि राहु के प्रभाव के कारण आपके ऊपर कोई आरोप भी लगाया जा सकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में इस साल प्रेम और रोमांस की अधिकता बनी रहेगी। आपके साथी का किसी सरकारी नौकरी में भी चयन हो सकता है। आपका साथी आपको कोई कीमती गिफ्ट दे सकता है और विदेश यात्रा भी करवा सकता है। घर के बड़े बुजुर्ग भी आपके रिश्ते को स्वीकार करेंगे और सहमति से प्रेम विवाह हो सकता है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल 2024 

तुला राशि के जातकों के लिए साल 2024 प्रेम से जुड़े मामलों में अच्छी सफलता देने वाला रहने वाला है। इस साल अपने व्यक्तिगत रिश्ते में बहुत प्रगति करने वाले है। आपका प्रेमी आपकी बात को और आपकी भावनाओं को इस साल काफी अच्छा महत्व देने वाला है। शुभ ग्रहों की युति आपको लोगों के बीच आकर्षक बनाने में मदद करेगी। शनि देव आपके पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं जिसके कारण काफी वर्ष से अटके हुए रिश्ते पटरी पर आएंगे। इस साल आपके प्रेम को परिवार के लोगों की स्वीकृति मिल सकती है। आपका रोमांटिक मिजाज आपकी पत्नी को बहुत आकर्षित करता है जिसके कारण वो आपको और दिल से प्रेम करने वाली है। इस साल अप्रैल के बाद अच्छा पारिवारिक माहौल होगा और आप अपने प्रेमी के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने भी जा सकते हैं। इस साल आपको अपने रिश्तों में मिठास का अनुभव होगा। सालों से आपको जिस रोमांस की उम्मीद है वो अब आपके जीवन में आने वाला है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल 2024 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह साल जूनून और इश्क देने वाला रहने वाला है। साल 2024 में आपको अपने ही जैसा कोई साहसी प्रेमी प्राप्त हो सकता है। साल के शुरू में ही पंचम भाव में राहु और शुक्र के बीच का संबंध रिश्तों में तीव्रता देने वाला रहने वाला है। इस साल आप दोनों प्रेमी एक दूसरे के लिए जान छिड़कने का काम करने वाले है। वैवाहिक जातकों के लिए भी रिश्तों में कुछ नए प्रयोग करने का अवसर अब आने वाला है। आपका प्रेम अभी गहरा नहीं हुआ है क्योंकि आप एक दूसरे को समझ रहे हैं लेकिन आने वाले समय में आपका प्रेम मिसाल बनेगा। आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है। हालांकि साल के अंत में आपको गलतफहमी से बचना होगा। आपके रिश्तों पर किसी प्रकार के लांछन भी लगाए जा सकते हैं। देवगुरु बृहस्पति जब आपके सप्तम भाव से मई के बाद गोचर करेंगे तो आपके वैवाहिक बंधन में बंधने के मार्ग खुल जाएंगे। कुल मिलाकर जीवन में अच्छी खासी इश्क़ मोहब्ब्त इस साल आपके रहने वाली है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock

धनु लव राशिफल 2024 

साल 2024 में प्रेम के लिहाज से देखें तो धनु राशि के जातकों के लिए मंगल ही मंगल होने वाला है। आपके राशि के स्वामी गुरु साल की शुरुआत से ही आपके पंचम भाव में विराजमान रहने वाले हैं लिहाजा जाहिर सी बात है आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार भी किया जाएगा। पिछले साल भले ही कुछ बाधा थी लेकिन इस साल आपका प्रेम परवान चढ़ने वाला है। प्रेम का कारक ग्रह शुक्र मार्च के बाद ही अनुकूल अवस्था में होगा जिससे एक नया प्रेमी आपके जीवन में आएगा और आपको असीम सुख प्रदान करने वाला है। अपने प्रेमी के सहयोग से आप ऊंचाइयों को प्राप्त करने वाले है। अगर आपके वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो शनि राहु के कारण किसी तनाव या मनमुटाव की स्थिति हो सकती है और किसी और व्यक्ति का दखल आपके जीवन में भूचाल ला सकता है। अगस्त महीने के बाद जीवन में एक बार फिर प्रेम की अधिकता होगी और आप अपने जीवनसाथी को अच्छा शारीरिक सुख प्रदान करेंगे।

 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल 2024 

साल 2024 मकर राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस साल आप अपने निजी जीवन में कुछ प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ने वाले हैं और आने वाले समय में आपको उसका फायदा भी दिखाई देगा। आपके पीछे कुछ अनुभव अच्छे नहीं रहे है लेकिन इस साल शुक्र मंगल के सहयोग से आपको एक अच्छा प्रेमी मिलने वाला है। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में है तो एक खुशनुमा रिश्ता आपका बनने वाला है। अगर आप अकेले हैं तो फरवरी के बाद आपको एक अच्छा पार्टनर मिल सकता है। आप बहुत नरम दिल के है और बहुत जल्दी विश्वास करके रिश्ते में चले जाते हैं। मई के महीने में देव गुरु बृहस्पति जब आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे तब आपके रिश्ते में अच्छी स्थिरता आपको देखने को मिलेगी। जो जातक अविवाहित है उनके विवाह की रूपरेखा तैयार हो जाएगी। इस साल मकर राशि के जातक अपने रिश्ते में प्रेम की बढ़ोतरी को महसूस करेंगे और आपका पार्टनर भी आपको अच्छा सुख देने वाला है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल 2024 

अगर बात की जाए कुंब राशि की तो साल 2024 प्रेम के लिहाज से आपके लिए अद्भुत अनुभव लेकर के आने वाला है। साल 2023 की यादें आपके जहन में भले ही रहे लेकिन इस साल आपको प्रेम में वास्तविक सफलता मिलने वाली है। आपकी सालों की यात्रा इस साल सच्चे प्रेमी को पाकर पूरी होने वाली है। साल की शुरुआत में आपके रिश्ते में कुछ तनाव हो सकता है लेकिन मार्च के बाद गुरु शुक्र की शुभता से आपके रिश्ते में अच्छा विश्वास पनपेगा। जो लोग अकेले में है वो किसी नए संबंध में जाकर आनंद का अनुभव करेंगे। समय के साथ आपके रिश्ते की मजबूती और बढ़ती चली जाएगी और आपको अपने प्रेमी का प्रेम प्राप्त होगा। जो जातक वैवाहिक जीवन में है वो अपने रिश्ते में एक नई ऊर्जा का अनुभव करने वाले है। ऐसा लगता है कि आप और आपका पार्टनर किसी विदेश यात्रा पर जाकर अच्छा समय बिताने वाले है। शनि का गोचर लग्न में रहेगा जिससे आप अपने पार्टनर की ओर पूरी मेहनत और ईमानदारी से समर्पित रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल 2024

मीन राशि के जातकों के लिए साल 2024 बेहद ही अच्छा रहने वाला है। साल की शुरुआत में ही आपको अपने किसी मित्र की ओर से प्रेम का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। इस साल आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। जो जातक शादी करना चाह रहे है उनके लिए शुरू के चार महीने बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाले हो सकते हैं। इसके अलावा आपका परिवार भी आपके रिश्ते को स्वीकार करेगा। इस साल आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि सूर्य और शनि का प्रभाव साफ़ दिखाई दे रहा है। आपके और आपके प्रेमी को बदनाम करने की भी साजिश की जा सकती है इसलिए आपको अपने शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ आपके जो कुछ मतभेद थे वो आने वाले समय में पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे। शुक्र आपके जीवन में उस स्त्री को लाने का काम करेगा जिसकी आप सालों से कामना करते है ,प्रेम के लिहाज से मार्च का महीना बेहद अनुकूल रहने वाला है और जमकर रोमांस होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें