फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल: 3 जुलाई को प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

विज्ञापन
1 of 13
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
मेष- प्रेम के लिए आज बेहतरीन दिन है। लव पार्टनर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके रिलेशन लव पार्टनर से बेहतर होंगे। सही निर्णय और सलाह लव लाइफ में मधुरता लायेगी। कालेज के दोस्त के साथ प्रेम संबंध बन सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ- आज प्रेम में बाधाएं आयेंगी। लव पार्टनर के बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो सकती है। जिस कारण आप उदास हो सकते हैं। आपसी सम्बन्धों में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। कानों सुनी बात पर ध्यान दें और अपने साथी से बात करें। 

4 of 13
मिथुन- अपने प्रेमी को प्रभाावित करने का प्रयास करेंगे। शारीरिक संबंध भी बन सकते हैं। भावनात्मक रहेंगे। किसी भी बात को नहीं बढ़ाएं और न ही प्रतिक्रिया दें। फेसबुक, फ़ोन अथवा व्हाट्सअप से अपने विचार प्रेमी तक पहुंचाएं। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क- आज अपने प्रेमी के बताएं कि वह आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। आपके हाव—भाव, वाणी से प्रेमी आपकी तरफ आकर्षित होगा। आज आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास की अधिक जरूरत महसूस होगी। अपने प्रेमी को पाने के लिए प्रेम का इजहार करें। विवाहित जोड़ों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह- रोमांस से भरपूर दिन है। आज अपने प्रेमी से मन की बात कह डालेंगे। जो नवयुवक—युवतियां अपने प्रेम का इजहार नहीं कर पाए हों, आज उन्हें अपने प्रेमी से संपर्क करना चाहिए। जीवनसाथी आपकी नीतियों की सराहना करेगा।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या– करियर व व्यापार दिमाग पर हावी रहेंगे। सेहत में कमजोरी महसूस कर सकते हैं। पार्टनर सरप्राइज दे सकता है। विवाहित दम्पत्ति के बीच बैराग बढ़ सकता है। तत्काल कोई भी निर्णय न लें। थोड़ा समय दें।

8 of 13
तुला- क्रोध से बचें अन्यथा उसके कारण आपके प्रेमी से ब्रेकअप हो सकता है। अपने प्रेमी को थोड़ा स्पेस दें न कि अपनी बात उस पर थोपें। संतुलन बनाएं रखें। विवाहित जोड़ों को भी एक दूसरे को समय देने की जरूरत है। दैनिक भाग—दौड़ में प्यार कहीं पीछे छूट गया है। ज्यादा समय एक दूसरे को दें।

9 of 13
वृश्चिक – धन संबंधी परेशानियां हावी रहेंगी। इस कारण आप साथी की किसी जरूरत को नजरअंदाज भी कर सकते हैं। जोश में नहीं होश में रहने की जरूरत है। विवाहित जोड़ों के लिए दिन रोमांचक और अचंभित करने वाला होगा। कोई नया मित्र जीवन में आ सकता है।

10 of 13
धनु– पुराने लव रिलेशन जीवन में वापिस आ सकते हैं। अगर आप लव लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं, तो पुराने रिश्तों में आगे बढ़े या नहीं इसका फैसला दिल से नहीं दिमाग से कीजियेगा। नव विवाहित जोड़ो के लिये रोमांस से भरा दिन है। अपने साथी या परिवार के साथ हॉलीडे पर जा सकते हैं।

11 of 13
मकर– अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश रहेगी, लेकिन ये स्थिति पारिवारिक परेशानियां बढ़ा सकती है। आप पर आलस्य हावी रहेगा। प्रेम से मुलाकात होने पर मूड बेहतर होगा।

12 of 13
कुंभ– मन उत्साह से भरा है। सजने संवरने का मन करेगा। आपकी सुंदरता आपके प्रेमी को मोहित करेगी। आपके मित्र नाराज हो सकते हैं। जिसका असर विवाहित जीवन पर भी पड़ेगा। 
विज्ञापन

13 of 13

मीन– प्रेम के रिश्तों में अगर दरार आ रही है, तो उसे ठीक करने के मौके मिलेगें। परिवार पर खर्च बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में बैलंस बनाने की जरूरत है। अकेले रह रहे युवक—युवतियां प्रेम के बंधन में बंध सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें