फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 30 अगस्त: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Sun, 30 Aug 2020 06:00 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
Daily Love Rashifal 
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 30 अगस्त 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..





 
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज के दिन गृहस्थ जीवन में प्यार से भरपूर रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर दिल की बात सुनेंगे। लेकिन जो जातक प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 
आपका प्रेम जीवन खुशनुमा और रोमांटिक रहेगा। अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद अनुभव होंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आपके गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। आज के दिन प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर आपके जज्बातों की कद्र करेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
घर के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन प्यार से भरपूर रहेगा और आपको अपने प्रिय से कोई शिकायत नहीं होगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। खुलकर अपने दिल की बात अपने प्रिय से कहने का मौका मिलेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्यार बना रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग जल्दबाजी के चक्कर में कुछ ऐसी गलतियां कर सकते हैं जिससे आपका प्रिय गुस्सा हो जाए।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ नीरसता महसूस होगी इसलिए वे नयापन लाने के लिए अपने प्रिय से कुछ रोमांटिक बातें कर सकते हैं।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। प्रेम जीवन सामंजस्य से आगे बढ़ेगा। प्रियतम आपसे मिलने की पूरी कोशिश करेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
जीवन साथी बीमार हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान असमंजस से भरा रहेगा और अपने प्रिय से दिल की बात कहने में थोड़ा संकोच होगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
जीवनसाथी को आपके ऊपर क्रोध आ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा और प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत अच्छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें