फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 29 August 2020: शनिवार को बलवान हैं इन छह राशि वालों के ग्रह, लाभ के बन रहे हैं योग

Sat, 29 Aug 2020 07:17 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 29 August, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।  .. 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। काम पर ध्यान दें। अकेला महसूस ना करें, नहीं तो चिंता महसूस होगी और शरीर खराब होगा। काम के सिलसिले में ध्यान रखना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका प्रिय कुछ खास बात करेगा, जो आपको बड़ी पसंद आएगी।




 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खुद पर भरोसा रख कर काम करना ही असरदार रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान ठीक है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। गृहस्थ जीवन में प्यार रहेगा। ससुराल से खुशखबरी मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन रात होते-होते कुछ चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका पूरा ध्यान आपके काम को बढ़ाने पर होगा और अपनी परफॉर्मेंस को सुधारने पर होगा। इनकम अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय से दिल की बात शेयर करने का मौका मिलेगा लेकिन वह किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कमजोर है। विरोधियों से सावधान रहें। काम पर पूरा ध्यान दें। काम में कोई गलती नहीं आएगी लेकिन खुद को मानसिक रूप से कमजोर ना होने दें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। आपसी समझ बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़ा मायूस होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम मजबूत होगी। खर्चों में कमी आएगी। सेहत अच्छी होगी। गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान शुभ रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रोमांस करने का मौका मिलेगा जिससे दिल में हर्ष होगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन अच्छा रहेगा। ज्यादातर समय घर वालों के साथ बिताएंगे। घर की जरूरतों को देखेंगे और घरवालों की समस्याओं को समझाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरत रहेगा। घरवालों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग बोरियत महसूस करेंगे।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ ट्रेवलिंग करने का मौका मिलेगा। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में मेहनत करने से पीछे नहीं हटेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान शुभ है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। दोस्तों के सहयोग से लव लाइफ इंप्रूव होगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक है। काम के सिलसिले में दिन मजबूत है। आपकी परफॉर्मेंस बढ़िया होगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। बेवजह के खर्चे होंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान शुभ है लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सेहत अच्छी रहने से दिल खुश रहेगा। कामों में आगे बढ़कर रुचि दिखाएंगे। शादीशुदा जीवन आपसी प्रेम और रोमांस के साथ अच्छे से रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा सा चिंताजनक होगा क्योंकि आपका प्रिय गुस्से में आकर कुछ बुरा भला आप को कह सकता है। काम के सिलसिले में दिन मजबूत है। भाग्य प्रबल रहेगा। काम बनते चले जाएंगे।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए कमजोर कहा जा सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव में भी वृद्धि होगी। खुद पर भरोसा रखने से समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। नौकरी में अच्छे योग बनेंगे। व्यापार में खर्चे बढ़ेंगे। इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में खुशी की लहर दौड़ेगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन अच्छा रहेगा। शाम होते-होते कुछ खर्चे बढ़ जाएंगे जिन पर ध्यान देना जरूरी होगा। शादीशुदा जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। जीवन साथी बुद्धिमानी का परिचय देगा और कुछ अच्छी सलाह आपको दे सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को अपने प्रिय के नाम करेंगे। इनकम अच्छी होगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम पर ध्यान देंगे जिससे इनकम भी मजबूत रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। विरोधियों पर भारी रहेंगे। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे पाएंगे। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें