हर किसी के मन में इच्छा होती है अपने जीवनसाथी के बारे में जानने की। कई बार ऐसा भी होता है कि इंसान को अपने स्वभाव से एकदम उलट जीवनसाथी मिलता है। इन सबका ताल्लुक आपकी राशि से है। अपनी राशि के अनुसार आप अपने होने वाले जीवनसाथी के स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र में आपकी कुंडली के सातवें घर को जीवनसाथी का घर कहा गया है। इस घर में जो राशि होगी उसी के अनुसार आपका जीवनसाथी होगा। तो देखिए आपका जीवनसाथी कैसा होगा।
विज्ञापन
राशि से जानिए कैसा होगा आपका जीवनसाथी
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आपकी कुंडली के सातवें घर में मेष राशि है तो आपका जीवनसाथी मनमौजी स्वभाव का होगा। नयन नक्श आकर्षक होंगे लेकिन क्रोधी स्वभाव होने की वजह से कई बार आपके संबंध में टकराव हो सकता है। यह धुन के पक्के और अपने कार्य में मस्त रहने वाले होंगे।
विज्ञापन
राशि से जानिए कैसा होगा आपका जीवनसाथी
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
कुंडली के सातवें घर में वृष राशि है तो आपका जीवनसाथी रोमांटिक और दिखने में सुंदर होगा। इनका रंग रूप निखरा होगा। सजने संवरने के शौकीन और कलाप्रेमी होंगे। धर्म-कर्म में इनकी रुचि होगी और अपने संबंध में ताजगी बनाए रखेंगे।
राशि से जानिए कैसा होगा आपका जीवनसाथी
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
जीवनसाथी के घर यानी कुण्डली के सातवें घर में मिथुन राशि है तो आपका जीवनसाथी खूबसूरत होगा और हमेशा अपनी उम्र से कम दिखेगा। लेखन और गायन में इनकी रुचि हो सकती है। इनमें अच्छी बौद्धिक क्षमता होगी और बहुत सोच-विचार कर फैसला लेने वाले होंगे। अच्छे कपड़े एवं गहनों के शौकीन हो सकते हैं।
विज्ञापन
राशि से जानिए कैसा होगा आपका जीवनसाथी
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कुंडली के सातवें घर में कर्क राशि होने पर आपका जीवनसाथी गोरे रंग का और भाग्यशाली होगा। इनका स्वभाव शांत होगा लेकिन जब कोई बात दिल से लगा लेंगे तो उस पर अड़े रहेंगे।
विज्ञापन
राशि से जानिए कैसा होगा आपका जीवनसाथी
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
अगर कुडली के सातवें घर में सिंह राशि है तो आपका जीवनसाथी गर्म मिजाज का और प्रभावशाली होगा। रूप रंग के मामले में आकर्षक होंगे। स्वभाव चंचल और शरीर दुबला पतला होगा।
विज्ञापन
राशि से जानिए कैसा होगा आपका जीवनसाथी
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
आपका जीवनसाथी सुंदर और अच्छे मन मस्तिष्क वाला होगा। इन्हें गलत बातें बिल्कुल पसंद नहीं होगी और न्याय के रास्ते पर चलने की बात करेंगे। इनका भाग्य आपको भी उन्नति दिलाने में सहायक होगा।
राशि से जानिए कैसा होगा आपका जीवनसाथी
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
जिनका जन्म लग्न वृश्चिक होता है उनकी कुंडली के सातवें घर में तुला राशि होती है। इनका जीवनसाथी रूपवान और गुणवान होता है। धर्म-कर्म में इनकी रूचि होती है। बात-चीत की कला में निपुण और आमतौर पर सहनशीलता का परिचय देते हैं।
राशि से जानिए कैसा होगा आपका जीवनसाथी
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
कुंडली के सातवें घर में वृश्चिक राशि होने पर व्यक्ति का जीवनसाथी ताम्र वर्ण का और क्रोधी होता है। इनका जीवनसाथी मितव्ययी यानी सोच-समझकर खर्च करने वाला होता है। कला विषय में इनकी रूचि रहती है लेकिन रोमांस के मामले बहुत सक्रिय नहीं होते हैं।
राशि से जानिए कैसा होगा आपका जीवनसाथी
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
कुंडली के सातवें घर में धनु राशि होने पर जीवनसाथी सुंदर और धार्मिक स्वभाव का होता है। क्रोधित होने पर इनका गुस्सा जल्दी शांत नहीं होता है। इनका जीवनसाथी समझदार और ज्ञानी होता है।
राशि से जानिए कैसा होगा आपका जीवनसाथी
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
आपकी कुंडली के सातवें घर में मकर राशि है तो आपका जीवन साथी सांवला, लंबा और दुबला होगा। इनके विचारों से प्रतिकूल बातें होने पर यह वाद-विवाद करने वाले होंगे। इनके अंदर शर्म की भावना नहीं होगी इसलिए बेझिझक होकर काम करने वाले होंगे।
राशि से जानिए कैसा होगा आपका जीवनसाथी
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
कुंडली के सातवें घर में कुंभ राशि है तो आपका जीवनसाथी धार्मिक लेकिन अंधविश्वासी नहीं होगा। शरीर स्थूल और भावुक विचारों वाले होंगे। जीवनसाथी के प्रति वफादार लेकिन शंकालु मिजाज रहेगा।
आपकी कुंडली में सातवें घर में मीन राशि है तो आपका जीवनसाथी सुंदर होगा लेकिन इन्हें अक्सर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इनके साथ तालमेल बनाए रखेंगे तो घर में सुख शांति नहीं तो कलह का माहौल बना रहेगा।