आज बुध धनु राशि में और चन्द्रमा वृश्चिक राशि में होगा। ग्रहों की इस स्थिति में हुए बदलाव का आज आपकी राशि पर क्या असर होगा जान लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशिः खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये
2 of 13
मेष राशि
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। इसलिए अच्छा यही होगा कि आप इसकी शिकायत ना करके इसे यूं ही स्वीकार कर लें । ध्यान रखें कि कुछ लड़ाइयां बिना लड़े भी जीती जाती हैं।
यदि आप चार्टर्ड अकाऊँटेंट के रूप में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फलदायी हो सकता है। हो सकता है कि आपको वेतन वृध्दि मिले। यदि आप कहीं पर चार्टर्ड अकाऊँटेंट के रूप में काम करना चाहते हैं तब ये समय श्रेष्ठ है।
इन दिनों आपके खर्चे खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये। जब तक बहुत जरूरी न हो जाये कोई भी चीज उधार ना खरीदें। वैसे बाजार की कई आकर्षक चीजें आपको लुभायेंगी, लेकिन खरीदिये वही जो आपके लिए नितांत जरूरी हो। ध्यान रखें क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जाते हैं लेकिन जब इसके बिल के भुगतान की बारी आती है तो दिल बैठने लगता है।
विज्ञापन
वृष राशिः लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, दिन अच्छा है
3 of 13
वृष राशि
आज आप उन लोगों से थोड़ा हताश हैं जिन्होंने आपको निराश किया है। आपको लगेगा कि लोग वादे तो कर लेते हैं लेकिन उन्हें निभाते नहीं। आपको आज अपना दिमाग शांत रखना होगा। आपके काम में आने वाली ये रुकावट अस्थाई है जो समय के साथ खुद ही समाप्त हो जाएगी।
रास्ते में रुकावटों के कारण आप अपने जीवन को एक नई दिशा देना चाहेंगे। उत्साहित या उग्र होना तो स्वाभाविक ही है और इसलिए, आप उस दिशा में चल पड़ेंगे जिस पर आप पहले कभी नहीं चले हैं। लेकिन अगर आप बिना किसी पूर्व तैयारी के ही इस दिशा में बढ़ेंगे तो जल्दी ही वापस भी आना पड़ सकता है।
यदि आप किसी व्यापारिक ॠण के लिये आवेदन करने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आज के दिन आवेदित किये गए ॠण के सफलतापूर्वक पास हो जाने की संभावना है। सभी प्रपत्रों और कागजों को सही तरीके से जमा करते हुए बैंक में दें क्योंकि इन कामों के लिये आज का दिन खास है।
मिथुन राशिः भूल-चूक से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। आगे भी ये रिश्ता यूं ही मधुरता से चलता रहे इसके लिए परिपक्वता की जरूरत है जो कि आप में है। अपनी इस अच्छाई को बनाए रखें और अपनों को ये एहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।
यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आज का दिन कुछ शुभफल लेकर आ सकता है। विश्वास बनाए रखें, किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। आज किसी अनापेक्षित स्रोत से आपको अवसर मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं।
जमीन-जायदाद के मामले में उनके कागजातों को सावधानी पूर्वक अध्ययन करें क्योंकि मामूली त्रुटियां भी किसी बड़े झंझट का कारण बन सकती हैं। आप जोखिम भरे जमीन जायदाद के मामले में कदम रख रहे हैं। आपसे जमीन के कागजातों को पढ़ने में कोई भूल भी हो सकती हैं। अत: विशेष रूप सें सावधान रहने की आवश्यकता है सभी कागजातों को भलीभांति जांच परख लें। जरा सी भूल-चूक से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं
5 of 13
कर्क राशि
आपकी संप्रेषण कला और दृढ़-निश्चय आज आपको कई समस्याओं को हल करने में आपकी मदद करेगी। जब आपको सफलता मिलेगी तो आप जान पाएंगे कि इन तत्वों का आपके जीवन में कितना महत्व है। आखिर आपको वो मिल ही जाएगा जो आपको चाहिए।
यदि आप फैशन जगत में काम करते हैं अथवा कला के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन नवीन अवसरों से भरा हुआ है। इन अवसरों में विदेश भ्रमण का भी मौका हो सकता है। ये सकारात्मक बदलाव हैं। इनका फायदा उठाइये।
अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं। हो सकता है, परिवार के सदस्य कुछ बड़ी रकम आपसे मांग रहे हों पर आपको लगता है कि उस रकम की वापसी नहीं होगी। इससे आपके रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। इसलिए इस हालत से समझदारी से बच निकलें। ताकि न पैसा हाथ से जाए न रिश्ता बिगड़े।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज का दिन भाग्यशाली है
6 of 13
सिंह राशि
उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातों में ना पड़ें। जो आप हैं ही नहीं वो बनने की कोशिश करने से क्या फायदा। उस जगह पर जाने से भी क्या फायदा जहां जाना आपको पसंद ही नहीं है। कभी-कभी अकेले रहना किसी अनचाहे साथ से अच्छा ही होता है।
विक्रय व विपणन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन दबाव से मुक्ति देने वाला है। लंबित काम पूरे होंगे। इस काम को उत्पादकता के साथ लेते हुए पिछले कामों के संपादन में बिताएं। अपने आप को शाबाशी दें और मित्रों के साथ समय बिताएं।
रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे वाला है। जो लोग आर्किटेक्चर या इंटीरियर का कोर्स कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, अगर कोई इंटरव्यू दे रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। जो लोग पहले से ही इस काम में लगे हैं उनकी आमदनी बढ़ेगी और उनके काम को सराहा भी जाएगा। आपके हाथ में ज्यादा से ज्यादा काम आयेगा और नतीजतन पैसा भी।
विज्ञापन
कन्या राशिः दिन किसी साहसिक कार्य करने के लिए उपयुक्त है
7 of 13
कन्या राशि
जहां तक कीमती सामान की बात है तो आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आज कुछ कीमती वस्तु खोने के संकेत हैं। अच्छा होगा कि आप अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें और अपने सामान को सुरक्षित रखें।
अगर आप खुद को अलग सा महसूस कर रहे हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉस से बात करनी चाहिए। हो सकता है, आपको विदेश भेजने की तैयारी चल रही हो। शांतिपूर्ण बात करने से आपकी समस्या का हल निकल सकता है।
आज आप का दिन किसी साहसिक कार्य करने के लिए उपयुक्त है। लेकिन इस कार्य में लाभ धीरे-धीरे हो सकते हैं। आपके सफलता के लिए किये गये प्रयास धीमी गति के हैं परंतु उचित दिशा में हैं। यदि आप अपने व्यवसाय को लम्बे समय तक चलाने के लिए अपना समय एवं परिश्रम लगा सकते हैं तो आपके लिए आज का दिन उपयुक्त है।
तुला राशिः कहीं से लाभ मिल सकता है
8 of 13
तुला राशि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि इसी से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकेंगी।
आज आप अपने काम को या कार्यक्षेत्र को बदलने की बात सोच सकते हैं। यदि आप वर्तमान काम को छोड़ते हैं तो ये याद रखिये कि इस दौरान रिश्तों में किसी किस्म की खटास जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। यदि आप अपने संबंधों को अच्छे से बनाए रखेंगे तब संभव है कि आगे भी आपको इससे लाभ मिले।
वास्तव में आज आपको निश्चित रूप से पुरानी पैतृक संपत्ति जमीन-जायदाद या आभूषण के रूप में प्राप्त होगी। यह आप के द्वारा कमाया हुआ धन नहीं है अत: यह आप के लिए एक आकर्षक इनाम है। इस आकर्षक तोहफे की सराहना करें क्योकि यह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा।
वृश्चिक राशिः मानसिक तनाव बना रहेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर समय उनको संदेश भेजने या उनसे फोन पर बात करने में ही बिताएंगे। एक दिन की बात हो तो ठीक है लेकिन इसकी वजह से अपने जरूरी कामों को अधूरा ना छोड़ें। सब से बातचीत करने के बाद आप फिर से अपने काम पर लग जाएं।
आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें।
आज वह समय है कि आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ नीति निर्धारित करें और यह सोचें कि कैसे अपनी सेवा या अपना सामान ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को मुहैया करा सकें। इसके लिए अपने सामान या सेवा का विज्ञापन कीजिए। आज सारे विकल्पों पर ध्यान देते हुए लोगों तक अपनी पहुंच बनाइये, फिर लम्बे समय तक आपको इसका लाभ मिलता दिखेगा।
धनु राशि: आर्थिक परेशानियों में कमी आएगी
10 of 13
धनु राशि
आज आपको अपने दोस्तों से इज्जत मिलने से बहुत खुशी होगी। लेकिन सावधान रहें क्योंकि आपके कुछ दोस्त आपसे ईर्ष्या भी कर सकते हैं। आप उनके इस बर्ताव के लिए जिम्मेदार नहीं हैं और आप ये भी नहीं चाहेंगे कि उनकी ईर्ष्या आपको प्रभावित करे इसलिए आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए।
अगर आज आप अपने ऑफिस में परेशानियों को हल करने के लिए नवीन विचारों का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा। ध्यान रखें कि कभी-कभी छोटी सोच भी बड़े काम आती है। ये सोच आपको अपनी परेशानियों को हल करने का मौका देगी। इससे आप कम समय में अधिक काम कर पाएंगे और बहस से भी बच सकते हैं।
अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आपके लिए व्यापार और कैरियर के कुछ अच्छे विकल्प खुल रहे हैं, इसलिए आप कुछ नये आइडिया और संपर्क ढूंढने शुरू कर दीजिए।
मकर राशिः आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी
11 of 13
मकर राशि
आज आप अपना झुकाव किसी नए काम की ओर महसूस करेंगे। ये रुचि चेस खेलने से लेकर आसमान में उड़ने तक कुछ भी हो सकती है। ये समय अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने और कुछ मजे करने का है। आज आपका मन जो भी करने को करे वो काम जरूर करें। इसे करके आपको कोई पछतावा नहीं होगा।
आज आपकी अपने सहकर्मियों से बहस हो सकती है। अगर आपके कार्यस्थल पर ऐसे लोग हैं, जो शांति बनाए नहीं रख सकते तो कम से कम आप अपनी जुबान पर काबू रखें। आज आप परिपक्वता दिखाएं इससे आपको इज्जत मिलेगी।
अपने काम में अपनी महारत के कारण आपको आज आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी। असल में आप अपने नियोक्ता के लिए अच्छी कमाई करेंगे और बदले में वे आपको इसका इनाम देंगे। कैरियर और आर्थिक मामले में यह आपके लिए उपलब्धि है, जिसके आप असली हकदार भी हैं। सब आपकी मेहनत से हुआ है, इसका लुत्फ उठाइए।
कुंभ राशिः आर्थिक सहयोग मिल सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप अपने रास्ते की मुश्किलों को देख कर थोड़ा परेशान हो जाएंगे। आप इन परेशानियों से बचने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन परेशानी आ ही गई। अपने गुस्से को काबू में रखते हुए धैर्य और साहस से इन परेशानियों से उबरने की कोशिश करें।
परेशानियों के कारण आप कुछ तनाव में रहेंगे। खुद को शांत रखने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपना काम छोड़ कर नई नौकरी की तलाश शुरू कर दें। कुछ और समय तक टिक कर देखें, अंत में आपको लाभ ही होगा।
आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है जो आपको सुकून पहुंचायेगा। यदि किसी रिश्तेदार से आपने कुछ पैसा लिया है तो वह आपको इसे चुकाने के लिए थोड़ा और समय दे सकता है या फिर वह यह भी कह सकता है कि भूल जाइये इस पैसे को। इस तरह किसी भी सहायता के लिए आप अपने रिश्तेदार के प्रति कृतज्ञ रहें।
आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। आपको इस बात से बहुत खुशी होगी कि आपके बुरे वक्त में आपके नजदीकी मित्र आपका साथ देने को तैयार हैं। सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते ही हैं लेकिन सभी आपके जितने भाग्यशाली नहीं होते जिनके मित्र हमेशा मदद को तैयार रहें। अपने मित्रों को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देना ना भूलें।
यदि आप विद्यार्थी हैं तब आपको अपनी किताबों से दूरी बनाकर उन व्यक्तियों से मिलना चाहिये जो आपके ही क्षेत्र के सफलतम व्यक्तियों में शामिल हैं। इनमें से अधिकांश व्यक्ति किसी जिज्ञासु विद्यार्थी से बात करने के लिये आतुर रहेंगे। इसका फायदा आपको लेना चाहिए।
आज आप पायेंगे कि जिन क्षेत्रों में आपने कभी निवेश नहीं किया है वैसे व्यवसाय आपके सामने नजर आएंगे। उदाहरणस्वरूप यदि आपके पास अतिरिक्त नकद राशि है तो आप उसे शेयर बाजार में लगा सकते हैं हालाकि अब तक आपने ऐसे निवेश नहीं किये हैं। यदि आप अपने इस अतिरिक्त धन राशि को डूबने से भी विचलित ना होने की क्षमता रखते हैं तो विशेष चुनी हुई कंपनियों के शेयरों में अपनी पूंजी निवेश कर सकते हैं। लेकिन आप यही विचार करें कि आपने जो कुछ भी किया है वह अच्छा है।