फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketu Gochar 2024: साल 2024 में केतु का राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Thu, 07 Dec 2023 01:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ketu rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
Ketu Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2024 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। हालांकि शनि और राहु-केतु जैसे प्रमुख ग्रह साल 2024 में राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। साल 2024 में पूरे समय शनि अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान रहेंगे वहीं राहु और केतु भी पहले से उसी स्थिति में रहेंगे। साल 2024 में केतु का राशि परिवर्तन नहीं होगा। पूरे साल केतु कन्या राशि में ही विराजमान रहेंगे। केतु ग्रह साल 2024 में अन्य ग्रहों के साथ युति करेंगे। साल 2024 में केतु का अन्य ग्रहों के साथ संयोग करने से कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ पर अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। केतु पूरे वर्ष कन्या राशि में विराजमान रहते शनि ग्रह के साथ षडाष्टक योग बनाएंगे फिर साल 2024 के मध्य में गुरु ग्रह के साथ नवम पंचम का योग बनेगा। इसके अलावा केतु की सातवीं द्दष्टि मीन राशि पर रहेगी। साल 2024 में केतु के कन्या राशि में विराजमान रहने के कारण सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा आइए करते हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए केतु साल 2024 में छठें स्थान में गोचर करेंगे। आपकी राशि से केतु के छठे भाव पर प्रभाव होने से सेहत संबंधी परेशानियां आ सकती है। वहीं करियर और आर्थिक मामलों के लिहाज से केतु का साल 2024 में गोचर मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको उस पर कई बार विचार करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
साल 2024 केतु का प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। आपकी साल 2024 में नई योजनाएं और बिजनेस संबंधी काम कारगर साबित हो सकती है। साल 2024 में आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। संतान का सुख प्राप्ति होगा। लेकिन आपको साल 2024 में अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा। 

4 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आपके लिए साल 2024 में केतु चौथे भाव को प्रभावित करेंगे। इस दौरान आपको आत्मविश्वास कमजोर रह सकता है। जिस कारण से केतु नए साल में कुछ परेशानियां और उलझनें लेकर आ सकता है। आपको साल में धन का कमी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए उनके कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
साल 2024 में केतु कर्क राशि वालों के लिए तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपका अपने परिवार वालों के साथ बहुत ही मधुर संबंध बने रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। हालांकि साल के मध्य आपको किसी मामले में कानूनी मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के खर्चे होने के संकेत हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आपके लिए केतु साल 2024 में दूसरे भाव को प्रभावित करेंगे। ऐसे में साल के शुरुआत में ही आपको धन लाभ और करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। रूके हुए कार्य जल्द ही पूरे होंगे। आर्थिक संपन्नता रहेगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन  हो सकता है जिसमें आपको पुराने लोगों से मेल-मिलाप हो सकता है। आपके लिए कुल मिलाकर साल 2024 मिलाजुला साबित होगा। 
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
साल 2024 में केतु आपकी लग्न भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में केतु का शुभ प्रभाव आपके जीवन में रहेगा। नौकरी और व्यापार में आपको नई-नई उपलब्धियां हासिल होती रहेगी। अपने करियर में आपको नई ऊचांईयों को हासिल करने में कामयाब रहेंगे। विदेश की यात्रा भी संभव है। पूरे साल धर्म-कर्म में आपका मन लगा रहेगा। 

8 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए साल 2024 में केतु उनके 12वें भाव में होंगे। ऐसे में आपके लिए पूरे साल समाज में अच्छा मान-सम्मान प्राप्त होगा। करियर से जुड़े मामलों में आपको अच्छी सफलताएं मिलेंगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस वर्ष जमीन-जायदाद में निवेश करना अच्छा रहेगा। 

9 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आपके लिए साल 2024 में केतु का संचरण 11वें भाव में रहेगा। जिसके प्रभाव के चलते आपकी सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिल सकता है। आपको इस दौरान कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग किसी काम-धंधे में हैं उनको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि नए साल में धन के निवेश के बारे में बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लें।
 

10 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
साल 2024 में धनु राशि वालों के लिए केतु का संचरण 10वें भाव में रहेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस भाव में केतु का होना अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको कानूनी मामलों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से काम को लेकर विवाद हो सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

11 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए साल 2024 में केतु 9वें स्थान को प्रभावित करेंगे। इस दौरान आपको कुछ मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। धन हानि होने से आपके लिए यह समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है। 

12 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आपके लिए केतु का गोचर साल 2024 में 8वें भाव में होगा। केतु का साल 2024 में कन्या राशि में होना आपके लिए धन कमाने के मौके दिलाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको इस दौरान किसी गलत सलाह के चलते कोई भी कदम नहीं उठाना होगा नहीं इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आपके लिए साल 2024 में केतु का गोचर सातवें भाव में रहेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी केतु इस भाव में रहते हैं तो व्यक्ति का आत्मविश्वास अच्छा रहता है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छा लाभ और व्यापार में मुनाफा मिलने के संकेत है। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें