फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें अलर्ट: दिसंबर तक इन 3 राशि वालों पर रहेगी केतु की नजर, अटकेंगे बनते काम और बढ़ेगी टेंशन

Thu, 08 Oct 2026 03:02 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Ketu Nakshatra Gochar 2026: केतु नक्षत्र परिवर्तन कर चुके हैं। इसका प्रभाव दिसंबर माह तक बना रहेगा। ऐसे में यह समय कुछ राशियों के लिए परेशानियां लेकर आ सकता है। जातकों को कामकाज को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
1 of 4
Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Ketu Nakshatra Gochar 2026: 3 अक्तूबर 2026 को केतु सिंह में स्थित अपने ही मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश कर चुके हैं। यह नक्षत्र गोचर 5 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहने वाला है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, केतु की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। जहां कुछ राशि वालों के लिए केतु का प्रभाव लाभकारी साबित हो सकता है, वहीं कुछ जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ज्योतिष में केतु को रहस्यमयी और प्रभावशाली छाया ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि कुंडली में केतु की स्थिति अनुकूल न होने पर व्यक्ति को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, बनते हुए कामों में रुकावट आ सकती है और मेहनत के बावजूद मनचाहे परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। ऐसे में केतु का यह नक्षत्र गोचर कुछ राशि वालों के लिए सावधानी बरतने वाला माना जा रहा है। आइए जानते हैं किन 3 राशि वालों को 5 दिसंबर तक संभलकर रहने की जरूरत होगी।
गुरु ने किया बुध के नक्षत्र में प्रवेश, इन चार राशि वालों का भाग्य होगा मजबूत, संतान सुख से लेकर बढ़ेगा सौभाग्य
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आपके बनते हुए कामों में अचानक रुकावट आ सकती है या किसी काम को पूरा करने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है। आवेश में आकर नौकरी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा। धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें और किसी को उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में भी धैर्य के साथ आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। गैरजरूरी खरीदारी को कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा।
11 से 24 अक्तूबर तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, मिलेगी नौकरी और बढ़ेगा घर-गाड़ी का सुख
विज्ञापन

3 of 4
Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। इस दौरान बड़ी सफलता आपके करीब आकर अटक सकती है। बिजनेस में व्यवस्थित तरीके से काम करने पर परिस्थितियों को संभालना आसान हो सकता है। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा चुनौती भरा रहेगा। मेहनत के बावजूद परिणाम मिलने में देरी होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

12-18 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा सप्ताह, जानें बाकी राशियों का हाल
विज्ञापन

4 of 4
Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को केतु के इस गोचर के दौरान सावधानी बरतनी होगी। आपके कामों में अनावश्यक अड़चनें आ सकती हैं। अगर लंबे समय से कोई गैरजरूरी खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव होने की संभावना बनेगी। कुछ जरूरी कार्यों को पूरा करने में देरी हो सकती है। इस दौरान किसी भी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाएं। साथ ही, महत्वपूर्ण फैसलों में सावधानी बरतना आपके लिए लाभकारी रहेगा। 

शनि नक्षत्र परिवर्तन कल, स्वनक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश से इन राशि वालों को करियर-कारोबार में लाभ
ग्रहों का षडाष्टक योग मचाएगा हलचल, 9 अक्तूबर को इन 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें