सितंबर में केतु का गोचर धनु राशि में होगा। अगले महीने 23 तारीख को सुबह 8:20 बजे केतु धनु से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और साल के अंत तक इसी राशि में बना रहेगा। केतु के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष में केतु एक मायावी ग्रह है। यह मोक्ष, अध्यात्म और वैराग्य कारक माना जाता है। केतु को लेकर ये कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर ये ग्रह मेहरबान होता है तो उसे मालामाल कर देता है। वहीं बिगाड़ने पर आता है तो कंगाल कर देता है। आइए जानते हैं केतु के इस गोचर का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा...