फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Rashifal 2021: जुलाई माह में इन चार राशिवालों को मिलेगा धन, वैभव और सम्मान, भाग्य भी देगा साथ

Fri, 02 Jul 2021 07:07 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मासिक राशिफल जुलाई 2021 - फोटो : अमर उजाला
Masik Rashifal July 2021: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी मासिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे मासिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह महीना आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस महीने आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। मासिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जुलाई का महीना 4 राशियों के लिए शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। मेष, तुला, कुंभ और मीन राशि के लोगों को इस महीने कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है, इस कारण इन्हें आर्थिक, पारिवारिक, करियर, वैवाहिक, व्यापारिक आदि क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। अब चलिए विस्तार से पढ़ते हैं जुलाई माह की चार भाग्यशाली राशियों का भविष्यफल।
विज्ञापन

2 of 5
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि: विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होगी आमदनी
सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई माह की शुरुआत सफलता और खुशियों से भरी रहने वाली है। इस दौरान आपको विभिन्न स्रोतों से आय होगी। लंबे समय से किसी के पास अटका धन मिल सकता है। पारिवारिक कार्यों में गति आयेगी। मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा शुभ एवं लाभदायक साबित होगी। मीडिया, संगीत, कला जगत से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ है। माह के मध्य में प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की जरूरत है। लव पार्टनर पर हावी होने की बजाय आपको उसकी भावनाओं और जरूरतों को समझना होगा, अन्यथा बने बनाये संबंध टूट सकते हैं। इस दौरान आप करिअर हो या निजी जीवन उसमें चीजों का दूसरा विकल्प ढूढ़ने का प्रयास कर सकते हैं। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि: करियर-कारोबार में मिलेगी खूब सफलता
जुलाई माह की शुरुआत में आप ऊर्जा और जोश से लबरेज रहेंगे। नई योजनाओं पर कार्य करने के अवसर मिलेगा। लंबे समय से पेंडिंग चले आ रहे कार्यों को तेजी से निबटाकर राहत की खुद को हल्का महसूस करेंगे। करिअर-कारोबार की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। भूमि-भवन संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में जायेगा। माह के मध्य में सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सत्ता पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यक्ति विशेष की मदद से आर्थिक लाभ तो होगा ही, साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोत्तरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान सुख-सुविधा की चीजों में अधिक धन खर्च करेंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बितायेंगे। परिजनों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं। माह के अंत में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है लेकिन परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के लिए अधिक मेहनत करना ही होगा। माता की चसेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। 

4 of 5
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि: योजनाओं में मिलेगी सफलता
यदि आप करिअर अथवा कारोबार को लेकर लंबे समय से किसी यात्रा का प्लान बना रहे थे जुलाई के पहले सप्ताह में आपकी यह मुराद पूरी हो सकती है। यात्रा न सिर्फ शुभ होगी बल्कि लाभदायक भी होगी। सही दिशा में प्रयास करने पर सफलता के योग बनेंगे। बीते माह के मुकाबले व्यवसाय में अधिक लाभ होगा। हालांकि आंख मूंदकर किसी पर भरोसा करने की भूल न करें। इस दौरान आपको सट्टा-शेयर आदि से दूर रहना चाहिए, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। माह के उत्तरार्ध में राजनीति से जुड़े लोगों की योजनाएं सफल होंगी। किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी जो दोस्ती में तब्दील हो जायेगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम-संबंध हो अथवा दांपत्य जीवन, रिश्तों के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहें, अन्यथा बदनामी के साथ तमाम तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। लवमेट के साथ किसी प्रकार की गलतफहमी को लेकर उलझनें की बजाय संवाद के माध्यम से दूर करने का प्रयास करें, अन्यथा आपके प्रति उसका प्रेम कड़वाहट में बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मीन राशि: कई क्षेत्रों में मिलेगी कामयाबी
अवसर मीन राशि का दरवाजा खटखटा रहा है। सही समय पर उसका लाभ उठाने से न चूकें। माह के पूर्वार्ध में लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों सहयोग मिलेगा। पूर्व में किये गये निवेश से लाभ प्राप्त होगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात मित्रता में और बाद में प्रेम संबंधों में बदल सकती है। वहीं पहले से बने हुए प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। माह के मध्य में आपके द्वारा कहीं गई किसी बात से परिजन अथवा किसी नजदीकी व्यक्ति का दिल दुखी हो सकता है। नतीजन बरसों से बने बनाये संबंध में दरार आ सकती है या फिर टूट भी सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आप अपनों की अनदेखी के शिकार हो सकते हैं। धन के लेन-देन में भी खूब सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। किसी बड़ी योजना में निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। स्वयं की सेहत के साथ जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें। चोट-चपेट लगने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें