मेष राशि
माह का आरंभ बेहतरीन कामयाबियों के साथ होगा। आपके साहस और शौर्य की सराहना होगी। ऊर्जाशक्ति की भी वृद्धि होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की भी सराहना होगी। अपनी जिद्द एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 19, 20 और 21 तारीख को रहें जरा बचके।