Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
आज शनिवार, 2 जनवरी 2021 है और हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह की तृतीया तिथि है। अश्लेषा नक्षत्र और विष्कंभ नाम का योग बन रहा है। चंद्रमा कर्क राशि में और बृहस्पति के साथ गजकेसरी योग भी बन रहा है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूलता से पूर्ण रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को सजाने और संवारने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन में आपका रोमांटिक तरीका और क्रिएटिविटी काम आएगी। आपका प्रयास सफल रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और जीवन साथी से निकटता रहेगी। संतान के बारे में सोच कर खुशी होगी। परिवार का माहौल आपको आंतरिक रूप से खुशी और मजबूती देगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कामों में सफलता मिलेगी क्योंकि भाग्य मजबूत रहेगा। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मेष राशिफल 2021
विज्ञापन
3 of 13
वृष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने परिवार और जिम्मेदारियों का अच्छे से पोषण करेंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। इससे आपकी इनकम प्रभावित तो होगी लेकिन आपको खुशी भी होगी। परिवार के लोगों का स्नेह और प्रेम देखते ही बनेगा। काम के सिलसिले में दिनमान व्यस्तता से भरा रहेगा लेकिन आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार वर्ग को मेहनत का नतीजा मिलेगा। प्रेम जी रहे लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत अनुकूल रहेगी और शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृषभ राशिफल 2021
4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन अनुकूल रहेगा और परिवार वालों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। खासतौर से भाई बहनों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को जानेंगे। आपका आपसी रिश्ता मजबूत होगा। रिश्तेदार और पड़ोसियों से बातचीत करने का भी मौका मिल सकता है। अपनी किसी क्रिएटिविटी को बाहर लाएंगे। इनकम के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके खर्चे भी रहेंगे लेकिन ज्यादा नहीं। सेहत मजबूत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मिथुन राशिफल 2021
विज्ञापन
5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा। आप अपने परिवार के साथ एक अटूट बंधन और मजबूती का भाव महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की तारीफ होगी और आपके कार्य भार में बढ़ोतरी होगी। आपकी कार्यकुशलता से आपका बाॅस प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा। व्यापारी वर्ग को आज कुछ अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। गृहस्थ जीवन में चुनौतियां रहेंगी लेकिन प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और एक दूसरे से काफी निकट रहेंगे। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल: कर्क राशिफल 2021
विज्ञापन
6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अंदर आत्म सम्मान की बढोत्तरी की ओर रहेंगे, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। आपको अपने काम में आनंद आएगा और आगे बढ़ चढ़कर कार्य संपन्न करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी भी चुनौती से घबराएंगे नहीं और मेहनत करेंगे। विरोधियों से आप जीत जायेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने जीवन साथी के दिल की बात समझेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल: सिंह राशिफल 2021
विज्ञापन
7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी और सेहत भी कुछ बिगड़ सकती है, इसलिए अपने ऊपर पूरा ध्यान दें। काम के सिलसिले में आपको कुछ ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा कि आपको लगेगा कि आपको अपनी वर्तमान नौकरी बदल लेनी चाहिए। बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है। आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा लेकिन प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज अपने प्रिय की कुछ समस्याओं का समाधान करते नजर आएंगे। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : कन्या राशिफल 2021
8 of 13
तुला दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा आपके इनकम में भी वृद्धि होगी और आप खुद भी पूरी तरह से कोशिश करेंगे कि आप अपनी मेहनत को आगे बढ़ा कर किस तरह अपनी इनकम को आगे बढ़ाया जाए। इससे आपकी इनकम बढ़ती हुई नजर आए। परिवार का माहौल कुछ समस्या जनक हो सकता है। उसके लिए आप को गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए। दांपत्य जीवन को सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें अपने काम का अच्छा नतीजा मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : तुला राशिफल 2021
9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यमफलदायक रहेगा। आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे क्योंकि पिछले कुछ समय से उसमें कुछ कमियां निकलती आ रही हैं, अब उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। इसका असर भी आपको देखने को मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशी बरकरार रहेगी। आपका रिश्ता मधुर बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने किसी पुराने दोस्त से जी भर कर बातें करेंगे। आज सेहत में सुधार होने से मन भी खुश हो जाएगा। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृश्चिक राशिफल 2021
10 of 13
धनु दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन काफी उत्साह पूर्ण तरीके से बिताएंगे और भविष्य के बारे में कुछ प्लानिंग करेंगे। अपने घर के बुजुर्गों की सलाह भी किसी काम के लिए लेंगे। उनके आशीर्वाद से आपके कुछ काम बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए आजका दिन अच्छा रहेगा। किसी नई युक्ति का इस्तेमाल करेंगे, जिससे उन्हें फायदा होगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। पारिवारिक विवाद के योग बन सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : धनु राशिफल 2021
11 of 13
मकर दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप काफी बिजी रहेंगे। कई ऐसे काम हैं, जो आप को निपटाने हैं लेकिन आपके पास समय की कमी है, इसलिए आपको प्राथमिकताएं निर्धारित करनी होंगी। मानसिक रूप से कुछ चुनौतियां आपको परेशान करेंगी। आप चिंता मग्न रहेंगे। खर्चों में कमी होगी इनकम अच्छी रहेगी। परिवार का सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय से दिल की बात कहने में आनंद आएगा। घर परिवार में सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे। शारीरिक तौर पर आपकी सेहत अच्छी रहेगीलेकिन मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ वक्त बिताएं। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मकर राशिफल 2021
12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपको कुछ परेशानी होगी। इनकम सामान्य रूप बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अपने जीवन साथी की क्रिएटिविटी को देखकर आपको काफी खुशी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने किसी मित्र से कुछ सहायता मिल सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : कुंभ राशिफल 2021
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी इनकम तो काफी अच्छी रहेगी और खर्चों में भी कमी आएगी लेकिन फिर भी किसी अनजाने डर से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी अनहोनी का डर रहेगा। मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। शारीरिक तौर पर सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आप अपने काम से खुश नहीं होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों अपने प्रिय के बर्ताव को देखकर रिश्ते की चिंता हो सकती है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।