फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 26 June 2021: शनिवार को ये 3 राशि वाले हो जाएं सावधान, मुसीबतों से होगा सामना

Sat, 26 Jun 2021 08:20 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि लंबे समय से आपको कोई रोग पकड़े हुए हैं, तो आज उसमें राहत मिल सकती है, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी, लेकिन आपके आलस्य के कारण आज आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आज अधूरे कार्य को पूरा करने पर भी ध्यान लगाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को मेहनत के बाद ही आज पूरी सफलता मिल पाएगी। आज आपके व्यापार में बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपका यदि धन संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह आपको लाभ दे सकता है और यदि आज आप किसी बैंक व संस्था से अपने व्यापार के लिए धन लेने का मन बना रहे है, तो वह भी आज आपको आसानी से प्राप्त होगा, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, तो आज उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी उनसे जुड़े जातकों के शत्रु उनकी चुगली कर सकते हैं, जिससे उनको अपने अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

4 of 13

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शांतिप्रिय रहेगा। आज आपकी धर्म के प्रति आस्था बढ़ी दिखेगी। आज परोपकार के कार्य पर विशेष ध्यान देंगे। अपने व्यापार में एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ कर सकते हैं। यदि आज आप कोई घर, मकान व दुकान आदि खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे क्योंकि वह का नुकसान का सौदा हो सकता है। सायंकाल का समय आज आपकी कुछ मित्रों से मुलाकात होगी, जो आपके फायदे का सौदा लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आजा आज आप संतान के भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।



विज्ञापन

5 of 13

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण अवश्य बनाना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। यदि आप किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा। आज आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, जिसके लिए आपको किसी की मदद की भी आवश्यकता होगी, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा।
विज्ञापन

6 of 13

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज कुछ विशेष कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जीवन के सभी क्षेत्रों में आप प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको फायदा दे सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आपने किसी कार्य में निवेश करने का मन बनाया है, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। सायं काल तक आज आपको मानसिक शांति प्रदान मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए विजय दिलाने वाला रहेगा। आज आप जिस चीज की कामना करेंगे, वह आपको आसानी से मिल जाएगी और इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचें  जो आपको अधिक प्रिय हों, आज आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो जायेंगे, लेकिन वे आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोग आज बैठकर अपने लोगों के क्रियाकलापों का आनंद लेंगे। आज आप अपने मौज व शॉप पर भी कुछ खर्चा कर सकते हैं। आज आप अपने व्यापार के लिए कई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन आप उन्हे आगे बढ़ाने में नाकामयाब रहेंगे। 

8 of 13

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप धन लाभ कमाने के लिए अधिक परिश्रम करेंगे, लेकिन फिर भी आपको लाभ तो होगा, लेकिन उसके साथ खर्चे भी अधिक बने रहेंगे, जिससे आप धन की बचत करने में नाकामयाब रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज आपकी कोई बनी हुई योजना लटक सकती है। आज आप अपनी आवश्यकताओं की वस्तुओं पर भी कुछ धन खर्चा करेंगे, जिससे भविष्य में आपको परेशानी भी हो सकती है। घर मे आज किसी ना किसी की इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी रहेगी। सायंकाल का समय आप अपने भाइयों के साथ किसी जरूरी योजना पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।

9 of 13

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको एक के बाद एक लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की जरूरतों की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। जीवनसाथी और संतान से सामान्य संबंध रहेंगे। किसी बड़े व्यक्ति की सलाह से पारिवारिक विवाद का समाधान होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। नौकरी में आज आप अपने सहयोगियों की मदद से किसी जरूरी कार्य को करने में सफल रहेंगे।

10 of 13

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज आप अपनी कार्यकुशलता से घर व नौकरी दोनों में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपकी जीत के पर्चे लहरेंगे। व्यवसाय में लाभ होते होते आगे के लिए निरस्त होने के कारण कुछ निराशा हो सकती है, लेकिन फिर भी कुछ धन हाथ में आने से मन में प्रसन्नता भी रहेगी। आज आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपको आपके मन की बात जानने की कोशिश करेगा, लेकिन आपको अपने मन की बात किसी को नहीं बतानी है, नहीं तो आपके व्यवसाय में चल रही गति पर रोग लग सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

11 of 13

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको कुछ मानसिक उलझन परेशान कर सकती है, जिसके कारण आपका आज किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कुछ अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसमें उनके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको रहना होगा। आपकी पूर्व में की गई किसी गलती के कारण आज घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आपको इसमें अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो रिश्तो में दरार पड़ सकती है। आज आपको कोई ऐसा कार्य करना पड़ सकता है, जो आपको पसंद नहीं होगा।

12 of 13

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज आपको आशा के अनुकूल परिणाम ना मिलने से निराशा हो सकती है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें लापरवाही के कारण निराशा हाथ लग सकती है, इसलिए आज अपनी नौकरी व व्यवसाय में निर्णय लेते समय अपने दिल और दिमाग दोनों को खोल कर रखना होगा, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ आज आपको किसी न किसी रूप में अवश्य होगा, लेकिन आशा के अनुकूल ना मिलने से आप थोड़ा निराश हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्य के प्रति भी आज रूचि बढ़ेगी, जिसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप शारीरिक व मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं, उसके बावजूद भी आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। व्यवसाय की गति आज धीमी रह सकती है, लेकिन आप अपने रोजमर्रा के खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र और परिवार में आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संतान को उन्नति करते देख आज मन में प्रसंता का भाव बना रहेगा और संतान की ओर से आज कोई समाचार सुनने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें