फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 14 January 2021: मकर राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, कन्या राशि वालों की आय में होगा इजाफा

Thu, 14 Jan 2021 10:00 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल- 14 जनवरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
आज मकर संक्रांति का पर्व है। मकर संक्रांति पर सूर्य अपने पुत्र की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। सूर्य के मकर राशि में होने के अलावा चार और ग्रह भी इसी राशि में रहेंगे। जिसमें चंद्रमा, बुध, गुरु और शनि प्रमुख ग्रह है। सूर्य के उत्तरायण पर आज राजयोग बन रहा है।

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2021
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने की ओर इशारा कर रहा है। आज अपने बिजनेस में कुछ नई तरकीबें लड़ाएं, लाभ होगा। दिन की शुरुआत में आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे और आप की इनकम ठीक-ठाक रहेगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में परिवर्तन होगा। खर्चों में तेजी आएगी। थोड़ी मानसिक चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। खुद की सेहत का ध्यान रखें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम के साथ-साथ दूसरों की मदद हो सके, ऐसा भी कुछ करने की सोचेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी आज प्रिया के साथ वक्त बिताने के अच्छे मौके मिलेंगे। मेष राशिफल 2021 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2021
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आपके लिए आज का दिन बढ़िया होगा। परिवार के साथ साथ अपनी निजी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी संपत्ति को खरीदने का विचार बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। एक दूसरे के साथ घर की जरूरत का कोई सामान खरीदने की बात होगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आपको प्रिय के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। वृषभ राशिफल 2021 

4 of 13
rashifal 2021
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आपके लिए आज का दिन मध्यम तौर पर फलदायक रहेगा। आज किसी भी तरह की यात्रा पर जाने से बचें। दोपहर बाद अपने परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे। घर की जरूरतों को समझेंगे। काम के सिलसिले में आपको अपनी मेहनत पर ही निर्भर रहना होगा। किसी दूसरे पर निर्भरता गलत होगी। उसके बावजूद अल्प फल की प्राप्ति होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपके रिश्ते में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। मिथुन राशिफल 2021
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2021
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। खर्चों में कमी आएगी। काम के सिलसिले में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा मेहनत करें और दूसरों के मामलों में टांग ना अड़ाएं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे से प्रेम पूर्ण स्थिति में रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को किसी बात की खुशी होगी। आपके प्रिय से आप की बातचीत बढ़ेगी। कर्क राशिफल 2021
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2021
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपका खुद पर विश्वास रहेगा और अपनी खुद की कार्य क्षमता को मजबूती देने के लिए आप और कुछ बड़ा सोचेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी और खर्चे लिमिट में रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण स्थितियों में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय पर किसी बात को लेकर संदेह हो सकता है। अच्छा यही होगा कि आपसी बातचीत से मामले निपटाएं। काम के सिलसिले में अपना काम दिखाने का मौका मिलेगा और तारीफ मिलेगी। सिंह राशिफल 2021 
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2021
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। दोपहर तक आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कुछ परेशानियाँ आपको सताएंगी। दोपहर बाद आपकी स्थिति मजबूत हो जाएगी। खुद की बातों को पूरा करने का समय आ गया है। दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि को प्रयोग करके अच्छा फायदा उठाएंगे। गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज का दिन आरामदायक रहेगा। एक दूसरे के साथ खूब प्यार भरी बातें करेंगे और अपने रिश्ते को नयापन देंगे, जिससे दोनों खुश होंगे। कन्या राशिफल 2021

8 of 13
rashifal 2021
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। दोपहर तक आपकी स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद इनकम में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं और आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। खर्चे इतने ना बढ़ें कि आपको बाद में समस्या हो इसलिए अभी से वित्त का नियंत्रण करें। सेहत के मामले में दिन कमजोर रहेगा। इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। परिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय के गुस्से से दो चार होना पड़ेगा। तुला राशिफल 2021

9 of 13
rashifal 2021
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिनमान आपके लिए अच्छा है। आप अपने काम में पूरी ईमानदारी से अपना योगदान देंगे और दोपहर बाद आपकी इनकम में जबरदस्त तेजी आएगी। व्यापार में प्रॉफिट के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्राओं को फिलहाल टाल दें। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके बावजूद भी आप का एक दूसरे पर भरोसा बना रहेगा। वृश्चिक राशिफल 2021 

10 of 13
rashifal 2021
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अचानक से काम के सिलसिले में कुछ अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। कुछ ऐसी स्थितियां बनेंगी जिनकी आपको उम्मीद नहीं थी लेकिन वह आपके फायदे में रहेंगे इसलिए आप खुश रहेंगे। मन हर्षित होगा। परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय को खुश करने के लिए काफी कोशिशें करनी पड़ेंगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम के लिए ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे।  धनु राशिफल 2021

11 of 13
rashifal 2021
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपको कोई ना कोई खुशी देकर जाएगा। दिन की शुरुआत में कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज काफी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा और आप अपने रिश्ते में मजबूती महसूस करेंगे। एक दूसरे से प्रेम रहेगा। मकर राशिफल 2021 

12 of 13
rashifal 2021
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिनमान आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दोपहर तक का समय पूरी तरह से आपके पक्ष में दिखाई देगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी लेकिन दोपहर बाद कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। इनकम में गिरावट आ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बेवजह की चिंता परेशान कर सकती हैं। गृहस्थ जीवन शांति पूर्ण रहेगा। एक दूसरे के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अपने प्रिय के लिए कोई खास शॉपिंग कर सकते हैं। कुंभ राशिफल 2021
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2021
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको सुदूर क्षेत्रों से भी लाभ होगा लेकिन नौकरीपेशा लोगों को आज अपना ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा और उसके अनुपात में आपको फल थोड़ा कम ही मिलेगा। फिर भी हिम्मत ना हारें। काम और मेहनत करते रहें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मन की बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव से बाहर निकलेगा और एक दूसरे के लिए कुछ अच्छी प्लानिंग करेंगे ताकि सरप्राइस देकर रिश्ते को और भी खूबसूरत बनाया जा सके। मीन राशिफल 2021
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें