फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 12 February 2021: सात राशियों के लिए शानदार है शुक्रवार, होगा भाग्योदय, कार्य-व्यापार में मिलेगा लाभ

Fri, 12 Feb 2021 11:30 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन शुक्रवार और माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। चंद्र देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज दिन आपकी महत्व कक्षाओं की पूर्ति का है। काफी परेशानियों के बाद आज राहत मिलती नजर आ रही है। आज भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरती नजर आ रही है। आज बिना कारण के आप किसी दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं और कोई छोटा मोटा पार्ट टाइम काम करने के लिए भी समय निकाल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। आपके पारिवारिक जीवन में आज कोई शुभ सूचना मिलने की उम्मीद दिख रही है।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आपके परिवार में आज किसी मांगलिक और शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है, जिससे परिवार में हर्ष रहेगा। आपको आज ऐसा महसूस होगा कि आपको जीवन स्तर को सुधारने के लिए स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। शाम के समय आज आपके घर किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के लोग खुश नजर आएंगे और उनको देखकर आपको खुशी होगी।
 

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी उन्नति देखकर आपके सभी साथी कर्मचारी हैरानी महसूस करेंगे। आपको खुद भी आज अपनी नजरों में अलग सा महसूस होगा। ध्यान रखना होगा कहीं किसी की नजर ना लग जाए और व्यर्थ की मान बड़ाई की इच्छा के कार्यों से आज आपको दूर रहना होगा। विद्यार्थियों को आज परिश्रम का मीठा फल प्राप्त होगा। आपकी प्रगति की जो गति चल रही हैं। उसी को स्थाई रखना आप का मुख्य प्रयास होना चाहिए, तभी आप अपनी सफलता को कायम रख पाएंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य करने में ही व्यतीत होगा। आपको आज अपने भाई बहन या संतान की कोई चिंता परेशान कर सकती है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा, इसलिए आज आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं, लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते ही धन का व्यय करें अन्यथा आने वाला समय आपको परेशान कर देगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपका कारोबार काफी समय से धीमा चल रहा है, तो इस वक्त आपको अपने कार्यभार की विशेष चिंता परेशान कर सकती है। अपने आलस और आराम को आज जागना पड़ेगा, तभी आप आगे बढ़ सकेंगे। परिवार में कुछ  समस्या चल रही थी, वह आज समाप्त होती दिख रही हैं। आज मन थोड़ा प्रसन्न रहेगा। अपने जीवन साथी के साथ आज कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आप काफी व्यस्त हो भाग दौड़ में बिताने वाले हैं। हालांकि उसके नतीजे भी आपके लिए भरपूर लाभ लेकर आएंगे। अपने कार्यों की आज इच्छा पूर्ण पूरी होगी। आपका आने वाला समय आपको भरपूर लाभ दे। मित्रों से भी भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद पलों का आनंद लेंगे, पिता का आशीर्वाद भी बना रहेगा।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज अपने किसी पारिवारिक सदस्य या किसी अपने की चिंता परेशान करने वाली हैं, जिससे आपका मन दुखी हो सकता है और आप तनाव महसूस करेंगे। सामाजिक और व्यवसाय के क्षेत्र में भी शत्रु आज आपका काम नहीं बनने देंगे, लेकिन आपको अपने साहस और बुद्धिमानी से लोगों को पराजित करना होगा। पिताजी व जीवन साथी की सलाह से कार्य करेंगे, तो कार्य सिद्ध होंगे। संतान के प्रति भी थोड़ी चिंता रहेगी।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपका आज कोई अपना आपको शुभमंगल समाचार सुना सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोग आपके साथ खड़े हैं और हर मोड़ पर आपका साथ देंगे। अपने कार्य और व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर कतई हावी ना होने दें। यदि नई योजनाओं के लिए सोच रहे हैं, तो उनमें आज सफलता मिलेगी और पुराने झंझट ओ से छुटकारा मिलता नजर आ रहा है, लेकिन निराशाजनक विचारों को मन में ना आने दे। समय बहुत ही अनुकूल है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
दिन आज आपके लिए कुछ खास होने वाला है। कुछ ऐसे मामले होंगे, जिनमें आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कुछ नए संपर्कों से भी लाभ मिलता दिख रहा है। यदि रुका हुआ कोई धन है, तो वह कठिनाई से प्राप्त होगा। अपने रोजमर्रा के कार्यों में कोताही कतई ना बरते। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज आपको अपने कार्यकाल का भरपूर लाभ होगा और शुभ समाचारों की तो आज दिन भर लाइन लगी रहेगी। मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने की भी सोच सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आज सहयोग मिलता दिख रहा है। सामाजिक और धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी शाम का समय आप परिवार के छोटे सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
यदि आज आप कोई आयात निर्यात के व्यवसाय का सोच रहे हैं, तो उसके आरंभ के लिए निर्णय लेना शुभ रहेगा। अध्यात्म और धर्म की रुचि भी आज बढ़ेगी और भाग्य मामले में आपका भरपूर साथ देगा। आज किसी यात्रा या फिर मंगल उत्सव का सहयोग बन रहा है और आप परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। समय के सदुपयोग से आपका भाग्य का सितारा आज बुलंद दिख रहा है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज आपको गुप्त शत्रुअओ से सावधान रहना होगा अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी को आज धन उधार ना दें क्योंकि वह किसी भी कीमत पर आपको वापस मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है और अपने माता-पिता व गुरु की सेवा और देव पूजन में भी ध्यान लगाना ना भूले। इसी से आपके कार्य बनते दिख रहे हैं। उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व अध्यात्म में रूचि बढना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें