वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपके लिए कुछ ऐसी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिनको देखकर आपको हैरानी होगी। आज आपकी कोई बनती हुई डील आपके हाथ से निकल सकती है, इसलिए यदि आपके मन में कोई आइडिया है, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं और किसी से सांझा ना करें, नहीं तो आपके शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, तो उसे किसी से सोझा ना करें, नहीं तो आपके शत्रु उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी।