फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 19 जुलाई 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 19 Jul 2021 07:03 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन थोड़े तनाव के बीच गुजरेगा। प्रिय के मूड का ध्यान रखें। काम के सिलसिले में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में रोमांस भी रहेगा और एक दूसरे के प्रति आकर्षण की भावना भी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ अपने आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ राज खोलेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) घर परिवार में खुशियां रहेंगी। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में भी प्रेम बरकरार रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) दांपत्य जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी और जीवनसाथी काफी गुस्से में हो सकता है इसलिए सोच समझकर ही कोई बात कहें और स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करें।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आपके प्रेम जीवन में भी खुशी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ सुकून से समय बिताएंगे। इसके अलावा दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां पहले से भी बेहतर बनेंगी और आप अपने वैवाहिक सुख को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) दांपत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं  और जीवनसाथी से किसी बात को लेकर  समस्या उत्पन्न हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी थोड़ा ध्यान रखना होगा

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके लिए भी दिन काफी बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में आज बेहतर समय रहेगा और आपका जीवनसाथी पूरी तरह से रोमांटिक और खुश रहेगा जिससे आप भी उनके रंग में रंग जाएंगे और अपने दांपत्य जीवन का आनंद लेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आप और आपके प्रिय के बीच तालमेल का अभाव होने से स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें