फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 14 November 2021: रविवार को इन चार राशि के लोगों की इच्छाएं हो सकती हैं पूरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 14 Nov 2021 08:05 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : वृषभ राशि के लोगों का आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज घर परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप अधिक मेहनत के कारण अपने कुछ कार्यों को आगे के लिए टाल सकते हैं, जिसके कारण आपके मन में उथल-पुथल रहेगी, लेकिन फिर भी आप उन कार्यों को आगे के लिए ही टाल देंगे। यदि आपके व्यापार में आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपको अपने घर परिवार में पूरी बात जाने बिना किसी पर भी नहीं बरसना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप को खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज घर परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है, लेकिन वह अपने सीनियर्स की सलाह से उस कार्य को समय से पूरा कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई सरप्राइस मिल सकता है।

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपकी अपने मित्रों व सगे संबंधियों से मुलाकात लाभदायक रहेगी, लेकिन आज आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। आज आप अपने जीवनसाथी को कुछ कड़वी बातें बोल देंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज आपको अपने घर परिवार में किसी भी बात पर सोच समझकर बोलना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र से लेकर घर परिवार तक के सदस्य आज आप की मधुर वाणी के कारण आपसे प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया हुआ था, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आज आपको किसी भी कार्य के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होना है। आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे, लेकिन आज आपकी माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपके कुछ विरोधी भी आप को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उनसे सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी नए व्यवसाय अथवा रोजगार में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए समय अनुकूल है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज आंशिक लाभ होने की उम्मीद है, फिर भी वह अपने परिवार के खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको कुछ मानसिक तनाव हो सकता है, जिसके कारण आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है।

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य से यदि कोई बहसबाजी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। पिताजी के मार्गदर्शन से किए गए कार्यों में आपकी सफलता मिलेगी। आज आपको अपने मित्रों से सावधान रहना होगा, उनसे आज आपको धोखा मिलने की आशंका बनी हुई है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं आज का दिन उनके लिए उत्तम रहने वाला है। उनको आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे व कुछ लोग इसी नए कारोबार में भी निवेश कर सकते हैं। माता जी के साथ आज आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे आपके परिवार के माहौल में भी अशांति भरा रह सकता है, लेकिन आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसे सायंकाल तक ठीक करने में सफल रहेंगे। यदि आज आप व्यापार में किसी जोखिम को उठाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने परिवार के सदस्यों से सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि नौकरी में आज आपके किसी साथी से कोई बहसबाजी हो,तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा। आज आप अपने काम को निकालने में जल्दबाजी करेंगे, जिसके कारण आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। आज आपको अपने व्यापार में अपने मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपने माता पिता को खुश करने में कुछ कठिनाई होगी, लेकिन आपको उन्हे समझने का प्रयास करना होगा। आज व्यापार में दूसरों की तुलना में  आपको बेहतर लाभ होगा। यदि नौकरी कर रहे जातक किसी दूसरे व्यवसाय को करना चाहते हैं, तो वह आज उसे शुरू कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज आपको अपने किसी नए कार्य के कारण आपने डेली रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, लेकिन इसे देखकर आपके कुछ शत्रु आपसे गुस्सा करेंगे, जो आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की भी पूरी कोशिश कर सकते हैं। व्यस्तता के बीच आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपके पारिवारिक वातावरण में शांति बनी रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। व्यापार में आज आपके सामने कुछ नई चुनौतियां आएंगी, जिनका आपको डटकर सामना करना होगा। आज आपको अपने काम के बीच में कुछ समय आराम के लिए भी निकालना होगा, नहीं तो आपके पास कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें