फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 12 May 2022 : वृषभ, कर्क और तुला राशि वालों के लिए दिन रहेगा अनुकूल, मेष और कुंभ राशि वाले रहें सतर्क

Thu, 12 May 2022 07:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।  - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी से भी कड़वे शब्द बोलने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप दान पुण्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें कोई नया पदभार सौंपा जा सकता है। आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला ले,तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना भी बेहद जरूरी होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी नए कार्य में भी हाथ आजमाने की सोचेंगे,जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। मित्रों के साथ आपका कहीं सैर सपाटे का प्लान बन सकता है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी,लेकिन सायंकाल के समय आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। संतान को किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आप दान पुण्य के कार्य में भी कुछ धन व्यय करेंगे,जिससे आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा थी,तो वह आज पूरी होगी और सायंकाल के समय आपको किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शनों का लाभ मिलेगा। मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी,लेकिन आपको दूसरों की मदद करते समय अपने कामों की भी सुध बुध लेनी होगी। यदि आपने अपनों को छोड़ा,तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको व्यवसाय संबंधित किसी  यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लागू करने से लाभ मिलेगा और आमदनी के नए नए स्त्रोत मिलेंगे। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन यदि आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे,तो वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको भागदौड़ अधिक होने के कारण कोई नेत्र संबंधी समस्या हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा इससे आपके कुछ नये मित्र भी बन सकते हैं। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई संतोषजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार में आपका अपने साझेदार से वाद विवाद खड़ा हो सकता है,जिसमें आपको अपनी बात पर अड़े रहना बेहतर रहेगा नहीं तो वह आपको किसी गलत कार्य की ओर मोड़ सकते हैं। आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी,क्योंकि आपको कोई बेहतर अवसर आ सकता है। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे है,तो उसमें आपको उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय में रहेगा। व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही लेनदेन की समस्या आज हल होगी,लेकिन आप अपने मित्रों के साथ किसी  दूर की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं,जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने प्रिय के प्रति प्रगाढ़ता और बढ़ेगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपको इससे संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे,लेकिन यदि उन्होंने किसी परीक्षा की तैयारी की है,तो उसके लिए वह आवेदन कर सकते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला लंबा लटक सकता है,जिसमें आपको रिश्वत भी देनी पड़ेगी।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने विरोधियों के मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर हैरानी होगी,लेकिन आपको फिर भी उनसे सावधान रहना होगा। सत्ता व शासन का भी आपको गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। रात्रि के समय आपको किसी परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से आपको पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगेगा जिसके कारण आप अपने कुछ पुराने कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी से कोई अनबन चल रही थी,तो वह भी आज समाप्त होगी।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा,जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं,उन्हें भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,इससे आपका धन खर्च भी बढे़गा। पारिवारिक मामलों में यदि कोई सलाह मशवरा करना पड़े,तो किसी वरिष्ठ सदस्य से करें तो बेहतर रहेगा। आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आप आज अपने मित्रों के साथ किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको संतान द्वारा किसी कार्य के पूरे न होने के कारण निराशा होगी,लेकिन यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आए,तो आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। कोई विपरीत समाचार सुनकर आज आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपका अपने आस पड़ोस में रह रहे किसी परिजन से कोई वाद-विवाद पनपे तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें मात देने के लिए अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको अपनी संतान की शिक्षा व उनके कुछ कामों की चिंता सता सकती है। यदि आपने लेनदेन किया तो वह आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा करा सकते है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर आपको जाने का मौका मिलेगा,जिसमें आप कुछ अन्य कार्यों पर खर्चा भी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलने के कारण आपका कार्य करने में खूब मन लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें