फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 11 May 2022 02:53 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपनी भावनाओं को जितना अधिक हो सके उतना ज्यादा व्यक्त करें। जब तक आप खुद को व्यक्त नही करेगें तब तक आपके प्रेमी को आपकी भावनाओं का पता नहीं चलेगा। कभी-कभी परंपरा से हटकर काम करना अच्छा लगता है। आप आज कुछ ऐसा ही कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज का दिन प्रेमी के साथ विरोधाभास में बीत सकता है। आपके विचारों में आज कहीं ना कहीं टकराव की संभावना बन रही है। गलती किसी की नहीं होगी केवल आप दोनों का दृष्टिकोण भिन्न रहेगा जिससे बहस हो सकती है और विरोध हो सकता है। किसी एक को तो झुकना ही होगा अन्यथा आप किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाएंगे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):प्रेम संबंधों के अलावा भी आपके जीवन में बहुत सी अन्य बाते हैं जो महत्व रखती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागने की बजाय आपको उन्हें निभाना चाहिए। दुनिया आपकी मुठ्ठी में नहीं है जिसे जब चाहे आप अपने इशारों पर नचा सकते हैं। समाज में रहना है तो आपको समाज के कुछ नियमों का पालन भी करना पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आज आपको अपनी भावनाओं को मजबूत बनाए रखना होगा क्योंकि कोई ऐसी खबर प्रेमी की ओर से मिल सकती है जिसे सुनकर आपको काफ़ी दुख हो सकता है या प्रेमी आपसे कोई अप्रिय बात कर सकता है जिसे आप शायद ही सहन कर पाएं। आपके मित्र आपको सांत्वना देने का प्रयास करेगें लेकिन आप पर कोई असर नहीं होगा ।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):प्रेम संबंधों को लेकर आप आज नई मिसाल प्रेमी के सामने कायम कर सकते हैं। आपका प्रेमी भी आपका प्रशंसक बन जाएगा । आपकी भावनाएं बाहर निकलने का प्रयास करेगी लेकिन आज का दिन आप उन्हें अंदर ही समेटकर रखें और कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे आपके चरित्र पर आंच आए।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):प्रेम संबंधो में आज थोडी सुस्ती देखी जा सकती है और आपके व्यवहार में भी रुखापन हो सकता है। आपको आज चीजे सही दिशा में जाती नही दिखाई देगी और आप भी आज बिना बात इधर-उधर भटक सकते हैं। अपने मन को एकाग्रचित्त करने का प्रयास करें और प्रेम संबंधों को सही राह पर लाएं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेमी से आप जो अपेक्षा रख रहे हैं, उन पर एक बार नजर डालें और सोचें क्या आपका प्रेमी आपकी अपेक्षाओं पर अभी खरा उतर सकता है या फ़िर अभी कुछ समय उसे ओर चाहिए! अपनी जरुरतों को प्रेमी के सामने कहने से कहीं कोई गलत प्रभाव तो नहीं पडेगा ? इन सब बातों का ध्यान रखते हुए ही आप प्रेमी से कुछ कहें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):प्रेमी का साथ भी आपको आज ऊबन हो सकती है  लेकिन आप प्रेमी के दिल को दुखाना नहीं चाहेगें और ना चाहते हुए भी आपको उसकी बातों को सुनना पडेगा । आप ज्यादा बात नहीं करना चाहते हैं तो कोई बात नहीं लेकिन उसकी बातों का जवाब जरुर दें और मुस्कुरा कर दें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने और प्रेमी के मध्य आपको संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। आपका उसकी निजी जिन्दगी में और उसका आपकी निजी जिन्दगी में दखल आप दोनों को काफ़ी भारी पड सकता है। आप दोनों एक-दूसरे का साथ दें लेकिन किसी बात को मनवाने का प्रयास ना करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आप बहुत ही अल्हड किस्म के और दूसरे की कंपनी को एंजोय करने वाले व्यक्ति हैं लेकिन आज परिस्थितियां कुछ ऐसी हो सकती हैं कि आपके आसपास के लोगों के कारण आपके अंदर असंतोष की भावना जाग्रत हो सकती है। इसका प्रतिकूल प्रभाव आपके प्रेम संबंधों पर भी पड सकता है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):आप अपने प्रेमी जीवन की राह पर मस्टि से चल रहे हैं लेकिन आज कोई आपको बीच में टोक सकता है। आप उसको सही राह दिखाने का प्रयास भी करेगें तब भी वह आपकी बात से असहमत ही रहेगा । बेहतर है कि आप अपना समय और ऊर्जा बेकार की बहस में खर्च ना करें और वही करें जो आपको करना है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेमी के साथ किसी बहस में पडने से अच्छा है कि आप वहां से चले जाएं। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको व्यर्थ की बहसबाजी से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए और प्रेमी का मूड भी मस्तीभरा करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें