फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 05 November 2021: जानें शुक्रवार को किन-किन राशि के जातकों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में तरक्की

Fri, 05 Nov 2021 05:10 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपका कोई मित्र आपको कोई ऐसा लाभ का सौदा बता सकता है, जिसके कारण आप अपने धन को कहीं पर निवेश करने का मन बनाएंगे। आज आप अपने दिन का कुछ समय परोपकार के कार्य में भी व्यतीत करेंगे। आज आपकी तरक्की देख कर आपसे ईष्या कर सकते हैं, लेकिन आप अपने मधुर स्वभाव के कारण आप उन्हें अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्य के साथ व्यतीत करेंगे। आज घर परिवार में कोई तनाव चल रहा है, तो आप जिसे समाप्त करने के लिए अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज आपको कोई चपेट लग सकती हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,  जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी और आपका मन प्रसन्न होगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उतम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको अपने बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज सायंकाल के समय आपको शीघ्र वाहनों से के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यर्थ व्यय करने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो, वह आपके धन कोष को भी खाली कर सकता है। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप का मनोबल भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपसे आपके घर परिवार में कोई सलाह मांगे, तो बहुत ही सोच विचार करे, नहीं तो वह भविष्य में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती है। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिसके कारण आपके धनकोष में वृद्धि होगी और आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आज आप अपने घर के सदस्यो की इच्छाओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, जो लोग सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। आज उनको आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको पेट दर्द, और सिर दर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रात्रि का समय आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आप अपनी संतान के दायित्व की पूर्ति करने में भी आप सफल रहेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा और आज आप यदि किसी कार्य को करें, तो पूरे करें। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका वह कार्य लटक सकता हैं और आज आप यदि किसी व्यक्ति की मदद के लिए आएं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने कार्यों की ओर भी ध्यान देना है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय के लिए लटक सकता है। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपका मन प्रसन्न होगा।

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके  लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। एक बिजनेस को करते हुए यदि किसी ने दूसरे बिजनेस को चलाया है, तो उसमें भी उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से सफलता मिलेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। यदि ऐसा किया तो  आपके रिश्ते मे दरार आ सकती है, इसलिए आज आपको ध्यान देना किसी से कुछ बोले, तो बहुत ही तोल मोल कर बोलें। परिवार में किसी सदस्य से आज आपको धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम का रहने वाला है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपका जीवन साथी से कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से दें, क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी के लिए जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको रुपए पैसे करने से पहले अपने भाई व अपने पिताजी से सलाह लेनी होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई और नया ऑफर आ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन्हें अभी अपनी पुरानी नौकरी में ही रहना होगा।

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको उत्तम कार्य करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। यदि आप व्यवसाय में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रहेगा। आज आपके पत्नी को अकस्मात कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसमें आपको भागदौड़ करनी  होगी, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। यदि आपने किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बनाया है, तो उसके संवैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य मे आपके साथ धोखा हो सकता है। यदि आप अपने भाइयों से कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपका वैवाहिक जीवन आपके लिए आनंदमय रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। आज आप पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके कारण आपको लाभ होगा। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, आज उनको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों का बोझ आज कुछ हल्का होने की उम्मीद है, लेकिन परीक्षा की तैयारियों में उन्हें जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें